India has retained the ICC Test Championship title for the third consecutive year
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम फिलहाल पहले नंबर पर है. न्यूजीलैंड की टीम दूसरे नंबर पर है. भारत को शीर्ष पर बने रहने के लिए 10 लाख डॉलर की इनामी राशि दी जाएगी.
* भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार तीसरे साल आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप गदा अपने पास ही बरबरार रखी है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 01 अप्रैल 2019 को इस बात की जानकारी दी.
* यह गदा उस टीम को दी जाती है जो एक अप्रैल की कट ऑफ तारीख तक टेस्ट रैंकिंग (ICC Ranking) में नंबर-वन स्थान पर रहती है. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम फिलहाल पहले नंबर पर है. न्यूजीलैंड की टीम दूसरे नंबर पर है.
प्रमुख बातें:
• भारत को शीर्ष पर बने रहने के लिए 10 लाख डॉलर की इनामी राशि दी जाएगी. न्यूजीलैंड को पांच लाख डॉलर (लगभग 3.46 करोड़ रुपए) की राशि दी जाएगी.
• भारतीय टीम ने कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में इस साल टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नंबर-वन स्थान अपने पास ही रखा है.
• भारतीय टीम ने इसी साल ऑस्ट्रेलिया में 71 साल बाद टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया था.
• वहीं, न्यूजीलैंड ने हाल ही में टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को मात देकर तीसरे से दूसरे स्थान पर कब्जा किया था.
• दक्षिण अफ्रीका तीसरे और ऑस्ट्रेलिया की टीम चौथे नंबर पर रही.
• दक्षिण अफ्रीका ने दो लाख डॉलर और ऑस्ट्रेलिया ने एक लाख डॉलर की इनामी राशि पर कब्जा किया.
* भारत ने एक अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2019 के बीच तीन देशों के साथ 11 टेस्ट मैच खेले. उसने इनमें से पांच मैच जीते और पांच मैच हारे तथा एक मैच बराबरी पर खत्म हुआ था. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खिताब के लिए 9 देश 27 सीरीज में 71 टेस्ट मैच खेलेंगे. इसका फाइनल साल 2021 में खेला जाएगा जिससे चैंपियन का चयन होगा.
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग:
|
रैंक
|
टीम
|
रेटिंग
|
|
1
|
भारत
|
116
|
|
2
|
न्यूजीलैंड
|
108
|
|
3
|
दक्षिण अफ्रीका
|
105
|
|
4
|
ऑस्ट्रेलिया
|
104
|




No comments:
Post a Comment
Thank you for comment ...