Monday, April 08, 2019

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 01 अप्रैल से 07 अप्रैल 2019 तक

Weekly Current Affairs Quiz: 01 April to 07 April 2019


1. निम्नलिखित में से कौन हाल ही में स्लोवाकिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी हैं?
a.    कोलिंदा ग्राबर
b.    जेसिंडा अरडर्न   
c.    ज़ुज़ाना कैपुतोवा
d.    कैटरिन जैकबदोतिर

2. हाल ही में मियामी ओपन के फाइनल मुकाबले में किसने जॉन इसनर को हराकर खिताब जीता है?
a.    राफेल नडाल
b.    नोवाक जोकोविच
c.    एंडी मुरे
d.    रॉजर फेडरर

3. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संगठन ने माइंड द गैप – स्टेट ऑफ़ एम्प्लॉयमेंट नामक रिपोर्ट  जारी की है?
a.    विश्व बैंक
b.    फ़ोर्ब्स
c.    ऑक्सफैम
d.    जॉनसन

4. निम्नलिखित में से किस देश ने हाल ही में सुल्तान अज़लान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट जीत लिया है?
a.    भारत
b.    दक्षिण कोरिया
c.    पाकिस्तान
d.    चीन

5. दिल्ली सरकार की किस टीचर को हाल ही में मार्था फेलर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
a.    अंजुम खान
b.    अमृता सिंह
c.    जीशान कौर
d.    मनु गुलाटी

6. किस देश के कृषि विभाग ने घोषणा किया है कि बिल्लियों पर जानलेवा प्रयोग अब नहीं किए जाएंगे जिनके कारण बीते 37 वर्षों में हज़ारों बिल्लियां मारी जा चुकी हैं?
a.    अमेरिका
b.    नेपाल
c.    भारत
d.    चीन

7. संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ के मुताबिक, युद्ध, जलवायु आपदाओं जैसे कारणों से पैदा हुए खाद्य संकट के चलते पिछले वर्ष दुनिया के कितने देशों के करीब 11.13 करोड़ लोगों को घोर भुखमरी का सामना करना पड़ा?
a.    25
b.    40
c.    10
d.    53

8. गृह मंत्रालय ने साल 2018 का दिल्ली का सबसे अच्छा पुलिस स्टेशन किसे घोषित किया है?
a.    कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन
b.    लक्ष्मीनगर पुलिस स्टेशन
c.    हजरत निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन
d.    चांदनी चौक पुलिस स्टेशन

9. किस देश के राष्ट्रपति अब्दुलअज़ीज़ बूतेफ़्लीका ने 20 वर्षों के शासन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
a.    इराक
b.    ईरान
c.    अल्जीरिया
d.    फ्रांस

10. चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में राफेल डील पर किस भाषा में लिखी गई किताब 'नट्टई उलुक्कम राफेल' के लॉन्च पर रोक लगा दी?
a.    हिन्दी
b.    अंग्रेजी
c.    उर्दू
d.    तमिल


उत्तर:

1. c. ज़ुज़ाना कैपुतोवा
विवरण:
 समाजसेवी पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाली उम्मीदवार ज़ुज़ाना कैपुतोवा स्लोवाकिया की पहली महिला राष्ट्रपति बन गई हैं. वे स्लोवाकिया की पहली महिला राष्ट्र प्रमुख बन गई हैं.

2. d. रॉजर फेडरर
विवरण: 
20 ग्रैंड स्लैम विजेता रॉजर फेडरर ने रविवार को फाइनल में जॉन इसनर को हराकर चौथी बार मियामी ओपन और करियर का 101वां सिंगल्स खिताब जीत लिया.

3. c. ऑक्सफैम
विवरण:
 ऑक्सफैम इंडिया ने हाल ही में माइंड द गैप – स्टेट ऑफ़ एम्प्लॉयमेंट नामक रिपोर्ट  जारी की, इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय श्रम बाज़ार में गुणवत्ता युक्त नौकरी की कमी तथा मजदूरी दर में बढ़ती असमानता आम बात है.

4. b. दक्षिण कोरिया
विवरण: 
दक्षिण कोरिया की हॉकी टीम ने सुल्तान अज़लान शाह कप के फाइनल में पेनल्टी शूट-आउट में भारत को 4-2 से पराजित किया. भारत सुल्तान अज़लान शाह हॉकी कप को अब तक 5 बार जीत चुका है.

5. b. मनु गुलाटी
विवरण:
 दिल्ली सरकार के स्कूल शिक्षक मनु गुलाटी को लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिये डेढ़ लाख की पुरस्कार राशि के साथ मोस्ट प्रॉमिसिंग इंडिविज़ुअल श्रेणी में उत्कृष्टता के लिये 2019 के मार्था फैरेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
6. a. अमेरिका
विवरण:
 अमेरिकी कृषि विभाग ने घोषणा किया है कि बिल्लियों पर जानलेवा प्रयोग अब नहीं किए जाएंगे जिनके कारण बीते 37 वर्षों में हज़ारों बिल्लियां मारी जा चुकी हैं.

7. d. 53
विवरण:
 संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ के मुताबिक, युद्ध, जलवायु आपदाओं और आर्थिक अशांति जैसे कारणों से पैदा हुए खाद्य संकट के चलते पिछले वर्ष दुनिया के 53 देशों के करीब 11.13 करोड़ लोगों को घोर भुखमरी का सामना करना पड़ा.

8. a. कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन
विवरण
: गृह मंत्रालय ने कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन को साल 2018 का दिल्ली का सबसे अच्छा पुलिस स्टेशन घोषित किया है. थाना परिसर का रख-रखाव व सफाई, जघन्य अपराधों पर काम और जांच रिपोर्ट की गुणवत्ता व निपटारा इसके लिए मापदंड थे.

9. c. अल्जीरिया
विवरण:
 अल्जीरिया की सरकारी मीडिया के मुताबिक़ राष्ट्रपति अब्दुलअज़ीज़ बूतेफ़्लीका ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ कई सप्ताह से देश भर में व्यापक प्रदर्शन हो रहे थे. बीस सालों से सत्ता पर क़ाबिज़ बूतेफ़्लीका पहले ही कह चुके थे कि वो इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे और 28 अप्रैल को अपना कार्यकाल समाप्त होने पर पद छोड़ देंगे.

10.  d. तमिल
विवरण:
 चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में राफेल डील पर तमिल भाषा में लिखी गई किताब 'नट्टई उलुक्कम राफेल' के लॉन्च पर रोक लगा दी. आयोग ने भारती पुस्तकालयम प्रकाशक से इस किताब की सैकड़ों प्रतियां भी ज़ब्त की हैं.

No comments:

Post a Comment

Thank you for comment ...

Featured post

HP Pavilion Aero AMD Ryzen 5 13.3 inches WUXGA Laptop

  HP Pavilion Aero AMD Ryzen 5 13.3 inches WUXGA Laptop (16GB RAM/512GB SSD, Ultra-Thin, 970 gm, 400 Nits Anti-Glare 100% RGB Display/B&...