Wednesday, April 03, 2019

करेंट अफेयर्स क्विज़: 03 अप्रैल 2019

Current Affairs Quiz

Current Affairs Quiz: 03 April 2019


1. सेना ने हाल ही में सिंधु नदी पर 40 दिन में 260 फुट लंबा लोहे से बना सस्पेंशन पुल बनाया है, उसे क्या नाम दिया गया है?
a.    
मैत्री ब्रिज
b.    
रक्षक ब्रिज
c.    
संपर्क ब्रिज
d.    
अभिमान ब्रिज


2. 
हाल ही में किस रिपोर्ट में कहा गया है कि वायु प्रदूषण की वजह से 2017 में स्ट्रोक, मधुमेह, दिल का दौरा, फेफड़े के कैंसर या फेफड़े की पुरानी बीमारियों से करीब पूरी दुनिया में करीब 50 लाख लोगों की मौत हुई ?
a.    
एयर पलूशन एंड वर्ल्ड-2019
b.    
स्टेट ऑफ़ द एयर-2019
c.    
एयर एंड ह्यूमन इंडेक्स-2019
d.    
ह्यूमन लाइफ एंड पलूशन-2019


3. 
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने म्यांमार के लिए स्वतंत्र जांच प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया है?
a.    
रिचर्ड पार्कर
b.    
सुजेन डेरिक
c.    
निकोलस कौमजियान
d.    
जेमिलियो मार्क 


4. 
सऊदी अरब की कौन सी कम्पनी हाल ही में विश्व की एक साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कम्पनी बन गई है?
a.    
अब्दुल्ला फौद ग्रुप
b.    
अल बिलाद बैंक
c.    
कयाम्म 
d.    
सऊदी आरामको


5. 
हाल ही में किस देश ने सीआरपीएफ कैंप पर हमले के साजिशकर्ता निसार अहमद को भारत को सौंप दिया है?
a.    
मलेशिया
b.    
जिम्बाब्वे
c.    
यूएई
d.    
श्रीलंका


6. 
किस देश के कृषि विभाग ने घोषणा किया है कि बिल्लियों पर जानलेवा प्रयोग अब नहीं किए जाएंगे जिनके कारण बीते 37 वर्षों में हज़ारों बिल्लियां मारी जा चुकी हैं?
a.    
अमेरिका
b.    
नेपाल
c.    
भारत
d.    
चीन


7. 
संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ के मुताबिक, युद्ध, जलवायु आपदाओं जैसे कारणों से पैदा हुए खाद्य संकट के चलते पिछले वर्ष दुनिया के कितने देशों के करीब 11.13 करोड़ लोगों को घोर भुखमरी का सामना करना पड़ा?
a.    25
b.    40
c.    10
d.    53


8. 
गृह मंत्रालय ने साल 2018 का दिल्ली का सबसे अच्छा पुलिस स्टेशन किसे घोषित किया है?
a.    
कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन
b.    
लक्ष्मीनगर पुलिस स्टेशन
c.    
हजरत निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन
d.    
चांदनी चौक पुलिस स्टेशन 


9. 
किस देश के राष्ट्रपति अब्दुलअज़ीज़ बूतेफ़्लीका ने 20 वर्षों के शासन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
a.    
इराक
b.    
ईरान
c.    
अल्जीरिया
d.    
फ्रांस


10. 
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में राफेल डील पर किस भाषा में लिखी गई किताब 'नट्टई उलुक्कम राफेल' के लॉन्च पर रोक लगा दी?
a.    
हिन्दी
b.    
अंग्रेजी
c.    
उर्दू
d.    
तमिल


उत्तर:

1. a.
मैत्री ब्रिज
विवरण: लद्दाख की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही सेना की उत्तरी कमान की फायर एंड फ्यूरी कोर के कांबेट इंजीनियर्स ने सिंधु नदी पर 40 दिन में 260 फुट लंबा लोहे से बना केबल सस्पेंशन पुल बनाया है. इस पुल को 'मैत्री ब्रिज' नाम दिया गया है.

2. b.
स्टेट ऑफ़ द एयर-2019
विवरण: स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर 2019 के मुताबिक लंबे समय तक घर से बाहर रहने या घर में वायु प्रदूषण की वजह से 2017 में स्ट्रोक, मधुमेह, दिल का दौरा, फेफड़े के कैंसर या फेफड़े की पुरानी बीमारियों से करीब पूरी दुनिया में करीब 50 लाख लोगों की मौत हुई है.
3. c. निकोलस कौमजियान
विवरण: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने म्यांमार के लिए स्वतंत्र जांच के प्रमुख के रूप में अमेरिका के निकोलस कौमजियान को नियुक्त किया है.

4. d.
सऊदी आरामको
विवरण: सऊदी अरब की विशाल तेल कंपनी आरामको द्वारा जारी जानकारी में कहा गया कि पिछले साल उसे 111.1 अरब डॉलर का मुनाफ़ा हुआ. कहा जा रहा है कि यह किसी भी एक कंपनी की सबसे बड़ी कमाई है.

5. c.
यूएई
विवरण: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य निसार अहमद तांत्रे को भारत को सौंप दिया है. यह आतंकी जम्मू-कश्मीर के लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ कैंप पर दिसंबर 2017 में हमले का मुख्य साजिशकर्ता है.
 
6. a.
अमेरिका
विवरण: अमेरिकी कृषि विभाग ने घोषणा किया है कि बिल्लियों पर जानलेवा प्रयोग अब नहीं किए जाएंगे जिनके कारण बीते 37 वर्षों में हज़ारों बिल्लियां मारी जा चुकी हैं.

7. d. 53
विवरण: संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ के मुताबिक, युद्ध, जलवायु आपदाओं और आर्थिक अशांति जैसे कारणों से पैदा हुए खाद्य संकट के चलते पिछले वर्ष दुनिया के 53 देशों के करीब 11.13 करोड़ लोगों को घोर भुखमरी का सामना करना पड़ा.

8. a.
कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन
विवरण: गृह मंत्रालय ने कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन को साल 2018 का दिल्ली का सबसे अच्छा पुलिस स्टेशन घोषित किया है. थाना परिसर का रख-रखाव व सफाई, जघन्य अपराधों पर काम और जांच रिपोर्ट की गुणवत्ता व निपटारा इसके लिए मापदंड थे.

9. c.
अल्जीरिया
विवरण: अल्जीरिया की सरकारी मीडिया के मुताबिक़ राष्ट्रपति अब्दुलअज़ीज़ बूतेफ़्लीका ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ कई सप्ताह से देश भर में व्यापक प्रदर्शन हो रहे थे. बीस सालों से सत्ता पर क़ाबिज़ बूतेफ़्लीका पहले ही कह चुके थे कि वो इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे और 28 अप्रैल को अपना कार्यकाल समाप्त होने पर पद छोड़ देंगे.

10.  d.
तमिल
विवरण: चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में राफेल डील पर तमिल भाषा में लिखी गई किताब 'नट्टई उलुक्कम राफेल' के लॉन्च पर रोक लगा दी. आयोग ने भारती पुस्तकालयम प्रकाशक से इस किताब की सैकड़ों प्रतियां भी ज़ब्त की हैं.

No comments:

Post a Comment

Thank you for comment ...

Featured post

HP Pavilion Aero AMD Ryzen 5 13.3 inches WUXGA Laptop

  HP Pavilion Aero AMD Ryzen 5 13.3 inches WUXGA Laptop (16GB RAM/512GB SSD, Ultra-Thin, 970 gm, 400 Nits Anti-Glare 100% RGB Display/B&...