Saturday, March 30, 2019

भारत की राष्‍ट्रीय पहचान के प्रतीक

National Symbols Of India

राष्‍ट्रीय ध्‍वज (National flag)

राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगे


* राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में समान अनुपात में तीन क्षैतिज पट्टियां हैं: गहरा केसरिया रंग सबसे ऊपर, सफेद बीच में और हरा रंग सबसे नीचे है। ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 है। सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र है।
* शीर्ष में गहरा केसरिया रंग देश की ताकत और साहस को दर्शाता है। बीच में स्थित सफेद पट्टी धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का संकेत है। हरा रंग देश के शुभ, विकास और उर्वरता को दर्शाता है।
* इसका प्रारूप सारनाथ में अशोक के सिंह स्तंभ पर बने चक्र से लिया गया है। इसका व्यास सफेद पट्टी की चौड़ाई के लगभग बराबर है और इसमें 24 तीलियां हैं। भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई 1947 को अपनाया।
* यह जानना अत्‍यंत रोचक है कि हमारा राष्‍ट्रीय ध्‍वज अपने आरंभ से किन-किन परिवर्तनों से गुजरा। इसे हमारे स्‍वतंत्रता के राष्‍ट्रीय संग्राम के दौरान खोजा गया या मान्‍यता दी गई। भारतीय राष्‍ट्रीय ध्‍वज का विकास आज के इस रूप में पहुंचने के लिए अनेक दौरों में से गुजरा।

राष्‍ट्रीय पक्षी (National bird)

मोर
* भारतीय मोर, पावों क्रिस्‍तातुस, भारत का राष्‍ट्रीय पक्षी एक रंगीन, हंस के आकार का पक्षी पंखे आकृति की पंखों की कलगी, आँख के नीचे सफेद धब्‍बा और लंबी पतली गर्दन। इस प्रजाति का नर मादा से अधिक रंगीन होता है जिसका चमकीला नीला सीना और गर्दन होती है और अति मनमोहक कांस्‍य हरा 200 लम्‍बे पंखों का गुच्‍छा होता है। मादा भूरे रंग की होती है, नर से थोड़ा छोटा और इसमें पंखों का गुच्‍छा नहीं होता है। नर का दरबारी नाच पंखों को घुमाना और पंखों को संवारना सुंदर दृश्‍य होता है।

राष्‍ट्रीय पुष्‍प (National floral)

कमल फूल

* कमल (निलम्‍बो नूसीपेरा गेर्टन) भारत का राष्‍ट्रीय फूल है। यह पवित्र पुष्‍प है और इसका प्राचीन भारत की कला और गाथाओं में विशेष स्‍थान है और यह अति प्राचीन काल से भारतीय संस्‍कृति का मांगलिक प्रतीक रहा है।
* भारत पेड़ पौधों से भरा है। वर्तमान में उपलब्‍ध डाटा वनस्‍पति विविधता में इसका विश्‍व में दसवां और एशिया में चौथा स्‍थान है। अब तक 70 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया गया उसमें से भारत के वनस्‍पति सर्वेक्षण द्वारा 47,000 वनस्‍पति की प्रजातियों का वर्णन किया गया है।

राष्‍ट्रीय पेड़ (National tree)

बरगद

* भारतीय बरगद का पेड़ फाइकस बैंगा‍लेंसिस, जिसकी शाखाएं और जड़ें एक बड़े हिस्‍से में एक नए पेड़ के समान लगने लगती हैं। जड़ों से और अधिक तने और शाखाएं बनती हैं। इस विशेषता और लंबे जीवन के कारण इस पेड़ को अनश्‍वर माना जाता है और यह भारत के इतिहास और लोक कथाओं का एक अविभाज्‍य अंग है। आज भी बरगद के पेड़ को ग्रामीण जीवन का केंद्र बिन्‍दु माना जाता है और गांव की परिषद इसी पेड़ की छाया में बैठक करती है।

राष्‍ट्र-गान (National anthem)


राष्ट्रगान डाउनलोड करें 👇
उपरोक्‍त राष्‍ट्र गान का पूर्ण संस्‍करण है और इसकी कुल अवधि लगभग 52 सेकंड है।

* भारत का राष्‍ट्र गान अनेक अवसरों पर बजाया या गाया जाता है। राष्‍ट्र गान के सही संस्‍करण के बारे में समय समय पर अनुदेश जारी किए गए हैं, इनमें वे अवसर जिन पर इसे बजाया या गाया जाना चाहिए और इन अवसरों पर उचित गौरव का पालन करने के लिए राष्‍ट्र गान को सम्‍मान देने की आवश्‍यकता के बारे में बताया जाता है। सामान्‍य सूचना और मार्गदर्शन के लिए इस सूचना पत्र में इन अनुदेशों का सारांश निहित किया गया है।


राजकीय प्रतीक (Political symbol)

* भारत का राजचिह्न सारनाथ स्थित अशोक के सिंह स्तंभ की अनुकृति है, जो सारनाथ के संग्रहालय में सुरक्षित है। मूल स्तंभ में शीर्ष पर चार सिंह हैं, जो एक-दूसरे की ओर पीठ किए हुए हैं। इसके नीचे घंटे के आकार के पदम के ऊपर एक चित्र वल्लरी में एक हाथी, चौकड़ी भरता हुआ एक घोड़ा, एक सांड तथा एक सिंह की उभरी हुई मूर्तियां हैं, इसके बीच-बीच में चक्र बने हुए हैं। एक ही पत्थर को काट कर बनाए गए इस सिंह स्तंभ के ऊपर 'धर्मचक्र' रखा हुआ है।
* भारत सरकार ने यह चिन्ह 26 जनवरी, 1950 को अपनाया। इसमें केवल तीन सिंह दिखाई पड़ते हैं, चौथा दिखाई नही देता। पट्टी के मध्य में उभरी हुई नक्काशी में चक्र है, जिसके दाईं ओर एक सांड और बाईं ओर एक घोड़ा है। दाएं तथा बाएं छोरों पर अन्य चक्रों के किनारे हैं। आधार का पदम छोड़ दिया गया है। फलक के नीचे मुण्डकोपनिषद का सूत्र 'सत्यमेव जयतेदेवनागरी लिपि में अंकित है, जिसका अर्थ है- 'सत्य की ही विजय होती है'।

राष्‍ट्रीय पंचांग (National calendar)

भारत का राष्ट्रीय पंचांग
👉पखवाड़ा-
प्रत्येक पखवाड़े में 15 दिन होते है।
प्रत्येक हिंदी महीने में 30 दिन होते है।
हिंदी महीनों के अनुसार एक महीने में कुल 2 पखवाड़े होते है। जैसे-
1. प्रथम पखवाड़ा-
प्रथम पखवाड़ा 15 दिन का होता है।
प्रथम पखवाड़े को कृष्ण पक्ष (बदी) भी कहते है।
प्रत्येक महीने का प्रथम पखवाड़ा या कृष्ण पक्ष का अंतिम दिन अमावस्या होता है।
हिंदी महीने के प्रथम पखवाड़े के 15 दिन क्रमशः-
क्र.सं
हिंदी दिवस/ तिथी
1
एकम
2
द्वितीया
3
तृतीया
4
चतुर्थी
5
पंचमी
6
षष्ठी
7
सप्तमी
8
अष्टमी
9
नवमी
10
दशमी
11
एकादशी (ग्यारस)
12
द्वादशी (बारस)
13
त्रयोदशी (तेरस)
14
चतुर्थदशी (चौदस)
15
अमावस्या

2. अंतिम पखवाड़ा-
अंतिम पखवाड़े में 15 दिन होते है।
अंतिम पखवाड़े को शुक्ल पक्ष (सुदी) भी कहते है।
प्रत्येक महीने का अंतिम पखवाड़ा या शुक्ल पक्ष का अंतिम दिन पूर्णिमा होता है।

👉हिंदी महीने के अंतिम पखवाड़े के 15 दिन क्रमशः-

क्र.सं
हिंदी दिवस/ तिथी
1
एकम
2
द्वितीया
3
तृतीया
4
चतुर्थी
5
पंचमी
6
षष्ठी
7
सप्तमी
8
अष्टमी
9
नवमी
10
दशमी
11
एकादशी (ग्यारस)
12
द्वादशी (बारस)
13
त्रयोदशी (तेरस)
14
चतुर्थदशी (चौदस)
15
पूर्णिमा

👉हिंदी महीने क्रमशः-
क्र.सं
हिंदी महीने
महीने (ग्रेगोरियन)
1
चैत्र
मार्च-अप्रैल
2
वैषाख
अप्रैल-मई
3
ज्येष्ठ
मई-जून
4
आषाढ़
जून-जुलाई
5
श्रावण
जुलाई-अगस्त
6
भाद्रपद
अगस्त-सितम्बर
7
अश्विन
सितम्बर-अक्टूबर
8
कार्तिक
अक्टूबर-नवम्बर
9
मार्गशीर्ष
नवम्बर-दिसम्बर
10
पौष
दिसम्बर-जनवरी
11
माघ
जनवरी-फरवरी
12
फाल्गुन
फरवरी-मार्च

👉राष्ट्रीय पंचांग-
राष्ट्रीय पंचांग का पहला महीना चैत्र होता है।

राष्ट्रीय पंचांग का अंतिम महीना फाल्गुन होता है।

राष्ट्रीय पंचांग का पहला दिन चैत्र कृष्ण एकम होता है।

राष्ट्रीय पंचांग का अंतिम महीना फाल्गुन पूर्णिमा होता है।

भारत का राष्ट्रीय पंचांग शक संवत पर आधारित है।

भारतीय संविधान में शक संवत को राष्ट्रीय पंचांग के रूप में 22 मार्च 1957 को स्वीकार किया गया था।
शक संवत का प्रारम्भ 78 ई. में कनिष्क के काल से हुआ था।
शक संवत के अनुसार वर्तमान में वर्ष 1940 (2018-78) चल रहा है



* भारत का राजपत्र,राष्‍ट्रीय कैलेंडर शक संवत पर आधारित है, चैत्र इसका माह होता है और ग्रेगोरियन कैलेंडर के साथ साथ 22 मार्च, 1957 से सामान्‍यत: 365 दिन निम्‍नलिखित सरकारी प्रयोजनों के लिए अपनाया गया:
  1. आकाशवाणी द्वारा समाचार प्रसारण,
  2. भारत सरकार द्वारा जारी कैलेंडर और
  3. लोक सदस्‍यों को संबोधित सरकारी सूचनाएं

* राष्‍ट्रीय कैलेंडर ग्रेगोरियम कैलेंडर की तिथियों से स्‍थायी रूप से मिलती-जुलती है। सामान्‍यत: 1 चैत्र 22 मार्च को होता है और लीप वर्ष में 21 मार्च को।

राष्‍ट्रीय पशु (National Animal)

बाघ

* रॉयल बंगाल टाइगर ही भारत का राष्ट्रिय पशु है।  रॉयल बंगाल टाइगर का वैज्ञानिक नाम “टाइगर पैंथर टिगरिस” है। इसकी मोटी पीली लोमचर्म का कोट होता है जिस पर गहरी धारीदार पट्टियां होती हैं। लावण्‍यता, ताकत, फुर्तीलापन और अपार शक्ति के कारण बाघ को भारत के राष्‍ट्रीय जानवर के रूप में गौरवान्वित किया है। ज्ञात आठ किस्‍मों की प्रजाति में से शाही बंगाल टाइगर (बाघ) उत्‍तर पूर्वी क्षेत्रों को छोड़कर देश भर में पाया जाता है और पड़ोसी देशों में भी पाया जाता है, जैसे नेपाल, भूटान और बांग्‍लादेश। भारत में बाघों की घटती जनसंख्‍या की जांच करने के लिए अप्रैल 1973 में प्रोजेक्‍ट टाइगर (बाघ परियोजना) शुरू की गई। अब तक इस परियोजना के अधीन 27 बाघ के आरक्षित क्षेत्रों की स्‍थापना की गई है जिनमें 37, 761 वर्ग कि.मी. क्षेत्र शामिल है।

राष्ट्रिय धरोहर पशु (National heritage animal)
हाथी
* भारतीय हाथी 3 प्रसिद्ध एशियन हाथियों में से एक है। हाथी भारत के चार अलग-अलग क्षेत्रो में पाये जाते है।
गंगेटिक डॉलफिन (Gangetic Dolphin)
गंगेटिक डॉलफिन
* गंगेटिक डॉलफिन जो पवित्र गंगा नदी का प्रतिनिधित्व करती है और पानी को भी साफ़ रखती है, वही भारत का राष्ट्रिय जल पशु है।

राष्‍ट्रीय गीत (National Song Of India)


राष्ट्रीय गीत डाउनलोड करें 👇
 Raaz Gk Tricks
राष्‍ट्रीय गीत का समय लगभग 52 सेकंड है।

* वन्‍दे मातरम गीत बंकिम चन्‍द्र चटर्जी द्वारा संस्‍कृत में रचा गया है; यह स्‍वतंत्रता की लड़ाई में लोगों के लिए प्ररेणा का स्रोत था। इसका स्‍थान जन गण मन के बराबर है। इसे पहली बार 1896 में भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के सत्र में गाया गया था। 


मुद्रा चिन्ह(National Currency Of India)

भारतीय रुपए

* भारतीय रुपए का प्रतीक चिन्ह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आदान-प्रदान तथा आर्थिक संबलता को परिलक्षित कर रहा है। रुपए का चिन्ह भारत के लोकाचार का भी एक रूपक है। रुपए का यह नया प्रतीक देवनागरी लिपि के 'र' और रोमन लिपि के अक्षर 'आर' को मिला कर बना है, जिसमें एक क्षैतिज रेखा भी बनी हुई है। यह रेखा हमारे राष्ट्रध्वज तथा बराबर के चिन्ह को प्रतिबिंबित करती है। भारत सरकार ने 15 जुलाई 2010 को इस चिन्ह को स्वीकार कर लिया है।
* यह चिन्ह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मुम्बई के पोस्ट ग्रेजुएट डिजाइन श्री डी. उदय कुमार ने बनाया है। इस चिन्ह को वित्त मंत्रालय द्वारा आयोजित एक खुली प्रतियोगिता में प्राप्त हजारों डिजायनों में से चुना गया है। इस प्रतियोगिता में भारतीय नागरिकों से रुपए के नए चिन्ह के लिए डिजाइन आमंत्रित किए गए थे। इस चिन्ह को डिजीटल तकनीक तथा कम्प्यूटर प्रोग्राम में स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।

राष्ट्रिय नदी (National River Of India)

गंगा नदी
* गंगा भारत की सबसे लंबी और विशाल नदी है, इस नदी की घाटी पर हमेशा लोगो की भीड़ जमी होती है। हिन्दुओ के अनुसार गंगा ही धरती की सबसे पवित्र नदी है।

भारत का राष्ट्रिय खेल (National Sport Of India)
हॉकी

* भारत में क्रिकेट की प्रसिद्धि के बावजूद भी हॉकी ही भारत का राष्ट्रिय खेल है। जिस समय हॉकी को राष्ट्रिय खेल घोषित किया गया था, उस समय हॉकी काफी प्रसिद्ध भी था। 1928 से 1956 तक का समय हॉकी का स्वर्णिम युग था। उस समय भारत को ओलंपिक्स में लगातार 6 मेडल मिले थे। उस समय भारत ने 24 ओलंपिक्स मैच खेले थे और सभी में भारत को जीत मिली थी। इसीलिए भारत में हॉकी को ही राष्ट्रिय खेल घोषित किया गया था।

भारत का राष्ट्रिय फल (National Fruit of India)

आम 
* भारत की जमीन में विविधता होने के बावजूद आम को ही भारत का राष्ट्रिय फल माना जाता है। क्योकि इसकी पैदावार तक़रीबन भारत के सभी क्षेत्रो में होती ही है। आम में भरपूर मात्रा में विटामिन A, C और D होता है और आम से जुडी इतिहासी में बहुत सी काल्पनिक कथाए भी है। प्रसिद्ध भारतीय कवी कालिदास ने भी अपनी कविताओ में अपनी भाषा में आम की तारीफ कर उसका उपयोग किया है। आम केवल एलेग्जेंडर को ही पसंद नही थे बल्कि ऐसा कहा जाता है की मुघल शासक अकबर ने 1,00,000 से भी ज्यादा आम के पेड़ लगाये थे। भारतीय लोगो का आम का स्वाद काफी पसंद है। आम के आचार का स्वाद भी भारतीयों को बहुत लुभाता है।

भारत का राष्ट्रीय मिठाई(National sweets of India)

जलेबी 

* जलेबी
 उत्तर भारतपाकिस्तान व मध्यपूर्व का एक लोकप्रिय व्यंजन है। इसका आकार पेंचदार होता है और स्वाद करारा मीठा। इस मिठाई की धूम भारतीय उपमहाद्वीप से शुरू होकर पश्चिमी देश स्पेन तक जाती है। इस बीच भारत,बांग्लादेश, पाकिस्तान, ईरान के साथ तमाम अरब मुल्कों में भी यह खूब जानी-पहचानी है। आमतौर पर तो जलेबी सादी ही बनाई व पसंद की जाती है, पर पनीर या खोया जलेबी को भी लोग बडे चाव से खाते हैं। जलेबी भारत की राष्ट्रीय मिठाई हैं।

No comments:

Post a Comment

Thank you for comment ...

Featured post

HP Pavilion Aero AMD Ryzen 5 13.3 inches WUXGA Laptop

  HP Pavilion Aero AMD Ryzen 5 13.3 inches WUXGA Laptop (16GB RAM/512GB SSD, Ultra-Thin, 970 gm, 400 Nits Anti-Glare 100% RGB Display/B&...