1000+ Most Asked Question Answer of History of Modern India ( आधुनिक भारत का इतिहास )
·
यूरोपियनों
में से कौन स्वतंत्रता-पूर्व भारत में व्यापारी के रूप में सबसे अन्त में आये – फ्रांसीसी
·
भारत का
बादशाह उस समय कौन था जब ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई थी – अकबर
·
15 अगस्त,1947 के बाद भी
भारत का कौन-सा भाग पुर्तगाल के अधीन बना रहा – गोवा
·
लंदन में
ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी के गठन के समय भारत में कौन बादशाह था – अकबर
·
भारत में
फ्रांसीसियो ने अपना सबसे पहला कारखाना कहाँ लगाया – सूरत
·
कौन-सा
युद्ध निर्णायक युद्ध था जिसमें फ्रांसीसी हार गए और अंग्रेजों की सर्वोच्चता स्थापित
हो गई – वांडीवाश का युद्ध (1760)
·
पुर्तगालियों
की पहली फैक्ट्री कालीकट में 1500 ई. में किसने स्थापित की – वास्कोडिगामा
·
डचों ने
अपनी पहली फैक्ट्री 1605 ई. में
कहाँ स्थापित की – मुसलीपट्टम
·
ब्रिटिश
ईस्ट इंडिया कम्पनी का प्रथम गवर्नर कौन था – टामस स्मिथ
·
किसे
जहाँगीर ने ‘खान’ की उपाधि
से सम्मानित किया –हाकिन्स
·
प्रथम
कर्नाटक युद्ध का कौन-सा तात्कालिक कारण था – अंग्रेजों द्वारा फ्रांसीसी जहाजों का
अधिग्रहण
·
उस क्षेत्र
की पहचान करें जहाँ से यूरोपवासियों को सर्वोतम शोरा और अफीम प्राप्त होता था – बिहार
·
भारत में 1613 ई. में
अंग्रेजोने अपनी पहली फैक्ट्री कहाँ स्थापित की थी – सूरत
·
जिस एक
शासक ने ईस्ट इंडिया कंपनी को ‘दीवानी’ प्रदान की थी, वह था –शाह आलम द्वितीय
·
बंगाल की
फैक्ट्रियों में से एक जो पुर्तगालियों द्वारा स्थापित की गई थी, वह शहर था -हुगली
·
एक द्वीप
पर निर्मित भारत का बड़ा नगर है – मुम्बई
·
18वीं सदी
में लड़े गये युद्धों का सही कालानुक्रम कौन-सा है – अम्बर युद्ध-प्लासी युद्ध-वांडीवाश
युद्ध-बक्सर युद्ध
·
पुर्तगालियों
ने 1499 ई. में
गोवा पर कब्जा किया था। भारत में युरोपीय शक्तियों के प्रवेश के सन्दर्भ में उक्त
कथन सही है या नहीं – नहीं
·
भारत तक
समुद्री मार्ग की खोज की गई थी –पुर्तगालियों द्वारा
·
ब्रिटिशों
ने भारत में सूरत में अपनी पहली फैक्ट्री स्थापित करने की अनुमति किससे प्राप्त
की थी – जहाँगीर से
·
भारत के
समुद्री मार्ग की खोज किसने की – वास्कोडिगामा
·
तृतीय
कर्नाटक युद्ध (एंग्लो-फ्रेंच संघर्ष) की समाप्ति किस संधि से हुई – पेरिस की संधि
·
जब 17 मई, 1498 ई. में
वास्कोडिगामा कालीकट में उतरा तो किसने उसका स्वागत किया – कालीकट
(कोजीकोड) के राजा जमोरिन ने
·
पुर्तगालियों
ने भारत में सर्वप्रथम कहाँ फैक्ट्री स्थापित की – कालीकट
·
1717 ई. में
कौन-से मुगल सम्राट ने अंग्रेजों की ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में व्यापार पर
विशेषाधिकार प्रदानकरने का फरमान जारी किया – फर्रूखसियर
- ब्रिटेन
के साथ बेसीन की संधि किस पेशवा ने की थी – बाजीराव II ने
- ईस्ट
इंडिया कंपनी के नेतृत्व में राबर्ट कलाइव का उत्तराधिकारी कौन था – हेंस्टिग्स
- किसे ‘भारत में पुर्तगाली साम्राज्य का वास्तविक
संस्थापक’ कहा जाता है – अल्फांसो
डी अल्बुकर्क
- पुर्तगाली
उपनिवेश का प्रथम गवर्नर भारत में कौन हुआ – फ्रांसिस्को
डी अल्मीडा
- किस
अंग्रेज ने पुर्तगालियों को सौली/स्वाल्ली (Sowelly)
के स्थान पर हराया – थॉमस
बेस्ट
- वह
पुर्तगाली कौन था जिसने गोवा पर अधिकार किया था – अल्फांसो
डी अल्बुकर्क
- भारत
में ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला गवर्नर-जनरल कौन था – वारेन
हेस्टिंग्स
- किस
यूरोपीय ने भारत में सबसे पहले अपना व्यापार फैलाया और प्रभावित किया -पुर्तगाली
- वर्ष 1498 ई. में वास्कोडिगामा भारत में कहाँउतरा
था – कालीकट
- वास्कोडिगामा
कहाँ का रहने वाला था – पुर्तगाल
- वह
अंग्रेज जिसने सम्राट जहाँगीर के दरबार में आकर भेंट किया था – सर
टामस रो
- गोवा, दमन और दीव का उपनिवेशीकरण मूलत: किया गया
था – पुर्तगालियों
द्वारा
- अल्बुकर्क
ने गोवा को 1510 ई. में किससे छीना था – बीजापुर
के सुल्तान से
- पुर्तगाली
ईस्ट इंडिया कम्पनी कब स्थापित हुई थी – 1448 ई. में
- ब्रिटिश
ईस्ट इंडिया कम्पनी कब स्थापित हुई थी – 1600 ई. में
- डच
ईस्ट इंडिया कम्पनी कब स्थापित हुई थी – 1602 ई. में
- फ्रेंच
ईस्ट इंडिया कम्पनी कब स्थापित की गई थी -1664 ई. में
- आधुनिक
भारत में हिन्दु धर्म में पहला सुधार आन्दोलन था – ब्रह्म
समाज
- ‘ब्रह्म समाज’ का उदे्दश्य था – एकेश्वरवाद
का प्रचार करना
- मुख्यत:
किसके प्रयास से सती प्रथा का उन्मूलन हुआ – राजा
राममोहन राय
- अलीगढ़
में स्थित मुहम्मडन एंग्लो-ओरिएण्टल कॉलेज को किसने स्थापित किया – सैय्यदअहमद
खाँ
- आर्य
समाज किसके विरूद्ध है – धार्मिम
अनुष्ठान व मूर्ति पूजा के
- ‘युवा बंगाल आन्दोलन'(Young
Bengal Movent) के नेता कौन थे – हेनरी
विवियन डेरोजियो
- ‘थियोसोफिकल सोसाइटी’ ने भारत में कब और अपना मुख्य कार्यालय
संस्थापित किया – 1882,अडयार
- किसी
समय महात्मा गाँधी के सहयोगी रह चुके, पर उनसे अलग होकर एक आमूल परिवर्तनवादी
आन्दोलन जिसका नाम ”आत्म-सम्मान आन्दोलन” था, चलाने वाले कौन थे – ई. वी.
रामास्वामी नायकर
- वर्ष 1829 ई. में सती प्रथा का उन्मूलन किसके
द्वारा किया गया था – लार्ड
विलियम बैंटिक
- स्वामी
विवेकानंद का मूल नाम था – नरेन्द्रनाथ
दत्त
- 19वीं सदी में ज्योतिबा फूले के ‘सत्यशोधक समाज’ ने क्या प्रयास किया था – दंभी
ब्राहम्णों तथा उनके अवसरवादी धर्म ग्रन्थों में नीची जातियों की रक्षा
- 1873 ई. ‘सत्यशोधक समाज’ की स्थापना की गयी – ज्योतिबा
फूले द्वारा
- किस
धर्म सुधारक की मृत्यु भारत के बाहर हुई थी – राजा
राममोहन राय
- ‘सत्यार्थ प्रकाश’ पुस्तक के लेखक कौन हैं – दयानंद
सरस्वती
- ‘रामकृष्ण मिशन’ की स्थापना किसने की – विवेकानंद
- ‘वहाबी आंदोलन’ का मुख्य केन्द्र था – पटना
- भारत
में दास प्रथा को कब अवैध घोषित किया गया – 1843 में
- भारत
में अंग्रेजी शिक्षा किसके द्वारा लागू की गई थी – विलियम
बैंटिक
- ‘वेदों में सम्पूर्ण सच्चाई निहित है’ यह व्याख्या की गई – स्वामी
दयानंद द्वारा
- ‘महाराष्ट्र का सुकरात’ किसे कहा जाता है – महादेव
गोविंद रानाडे
- स्वामी
विवेकानंद किस स्थान पर हुए धार्मिक सम्मेलन से प्रसिद्ध हुए – शिकागो
- राजा
राममोहन राय ने अपने असाधारण काम की खातिर भारतीय इतिहास में अपनी पहचान बनाई, उनका मुख्य काम इस दिशा में था – समाज
सुधार
- अलीगढ़
मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी – सैयद
अहमद खाँ
- किसे ‘आधुनिक भारत का जनक’ कहते है – राजा
राममोहन राय
- ‘भारतीय राष्ट्रवाद का जनक’ किसे कहा जाता है – राजा
राममोहनराय
- कन्याकुमारी
का रॉक मेमोरियल किसके लिए समर्पित है – स्वामी
विवेकानंद
- स्वामी
दयानन्द सरस्वती का मूल नाम था – मूल
शंकर
- भारत
में 19वीं सदी का पुनर्जागरण किस वर्ग तक सीमित
था – उच्च
मध्य वर्ग
- ‘प्रार्थना समाज’ की स्थापना किसकी प्रेरणा के फलस्वरूप
हुई – केशवचन्द्र
सेन
- राजा
राममोहन राय के इंग्लैण्ड जाने के पश्चात किसने ब्रह्म समाज की बागडोर
सँभाली – रामचन्द्र
विद्यावागीश
- राजा
राममोहन राय और डेविड हेयर किसकी स्थापना से जुडे हुए थे – हिन्दु
कॉलेज
- देवबंद
आन्दोलन से जुडे उस विद्वान का नाम बताइए जिन्होंने स्वतंत्रता आन्दोलन
में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई – अबुल
कलाम आजाद
- शारदामणि
कौन थी – रामकृष्ण
परमहंस की पत्नी
- राजा
राममोहन राय द्वारा ‘बह्म समाज’ की स्थापना की गई – 1828 ई.
- कूका
आन्दोलन को किसने संगठित किया – गुरू
रामसिंह
- दयानन्द
सरस्वती द्वारा स्थापित है – आर्य
समाज
- 19वीं सदी के उत्तरार्द्ध में ‘नव हिन्दू वाद'(Neo-Hinduism)
के सर्वश्रेष्ठ
प्रतिनिधि थे – स्वामी
विवेकानंद
- स्वामी
विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की, वर्ष – 1896 में
- महाराष्ट्र
के किस सुधारक को ‘लोकहितवादी’ कहा जाता है – गोपाल
हरिदेशमुख
- शिकागो
विश्व धर्म पार्लियामेंटजिसमें विवेकानन्द ने भाग लिया था, का आयोजन हुआ – सितम्बर
1893 में
- रामकृष्ण
परमहंस का मूल नाम था – गदाधर
चट्टोपाध्याय
- रामकृष्ण
परमहंस का जन्म स्थान था – कमारपुकुर
गाँव, हुगली जिला
- रामकृष्ण
मिशन का मुख्यालय कहाँ स्थित है – वेल्लूर
- ‘ब्रह्म समाज’ किस सिद्धान्त पर आधारित है – एकेश्वरवाद
- ‘देव समाज’ का संस्थापक कौन था – शिवनारायण
अग्निहोत्री
- ‘राधा स्वामी सत्संग’ के संस्थापक कौन थे –शिवदयाल
साहब
- फारसी
साप्ताहिक ‘मिरात-उल-अखबार’ को प्रकाशित करते थे – राजा
राममोहन राय
- बाल
विवाह प्रथा को नियन्त्रित करने हेतु 1872 के ‘सिविल मैरिज एक्ट’ ने लड़कियों के विवाह की न्यूनतम उम्र
निर्धारित की – 14 वर्ष
- ‘तहजीब-उल-एखलाक’ के रचनाकार है – सैयद
अहमद खाँ
- किसने
कहा था : ‘अच्छा शासन स्वशासन का स्थापनापन्न
नहीं है – स्वामी
दयानन्द सरस्वती
- ‘वेदों की ओर लौटो’– यह नारा किसने दिया था – दयानंद
सरस्वती
- ‘प्रार्थना समाज’ के संस्थापक कौन थे – आत्माराम
पांडुरंग
- किस
व्यक्ति ने सर्वप्रथम ‘स्वराज्य’ शब्द का प्रयोग किया और हिन्दी को राष्ट्रभाषा
माना – स्वामी
दयानंद सरस्वती
- किस
वर्ग को सर्वप्रथम पश्चिमी सभ्यता ने प्रभावित किया – शिक्षित
हिन्दू मध्यम वर्ग
- एम.सी.शीतलवाड, वी.एन.राव तथा अल्लादि कृष्णस्वामी
अय्यर प्रख्यात सदस्य थे – मद्रास
लेबर यूनियन के
- अहमदिया/कादियानी
आन्दोलन (1889-90) किसने आरम्भ किया था – मिर्जा
गुलाम अहमद
- किसने
विवेकानन्द को ‘आधुनिम राष्ट्रीय आन्दोलन का आध्यात्मिक
पिता’ की संज्ञा दी – सुभाष
चन्द्र बोस ने
- भारतीय
पुनर्जागरण आन्दोलन के पिता कौन थे – राजा
राममोहन राय
- किस
संगठन ने शुद्धि आन्दोलन का समर्थन किया – आर्य
समाज
- 19वीं सदी के महानतम पारसी समाज सुधारक थे – बहरामजी
एम. मालाबारी
- किसे ‘भारत का प्रथम आधुनिक व्यक्ति‘ माना जाता है – राजा
राममोहन राय
- भारत
के राष्ट्रपतियों में से कौन ट्रेड यूनियन आन्दोलन से संबद्ध रहा है – वी.
वी. गिरि
- वल्लभभाई
पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि उनकी कुशल संगठन क्षमता के कारण
किस आन्दोलन के दौरान दी गई थी – बारदोली
सत्याग्रह में
- बारदोली
सत्याग्रह (1928)का नेतृत्व किसने किया – वल्लभ
भाई पटेल ने
- किस
वायसराय के शासनकाल में पहला फैक्ट्री अधिनियम पारित किया गया – लार्ड
रिपन
- किस
प्रदेश में ब्रिटिश के विरूद्ध बिरसा मुंडा का संचलन रहा था – छोटा
नागपुर
- वायकोम
सत्याग्रह (1924-25) कहाँ चलाया गया – केरल
- पहली
बार किस कारखाना अधिनियम में बच्चों की सुरक्षा के उपाय के प्रावधान किए गए – भारतीय
कारखाना अधिनियम, 1881
- पहली
बार किस कारखाना अधिनियमके तहत महिला मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई – भारतीय
कारखाना अधिनियम, 1891
- ‘आधुनिक युग का मनु’ किसे कहा जाता है – बी.आर.
अम्बेडकर
- महाराष्ट्र
के एक महार परिवार से सम्बन्ध रखने वाले बी.आर. अम्बेडकरका जन्म वस्तुत:
कहाँ हुआ था, जहाँ उनके पिताजी रामजी मालोजी सूबेदार
मेजर के पद पर कार्यरत थे – महू
छावनी, मध्यप्रदेश
- बी.आर.
अम्बेडकर की पढ़ाई-लिखाई में किसने बड़ा सहयोग दिया – बड़ौदा
के महाराज ने
- ‘अखिल भारतीय व्यापार संघ कांग्रेस (AITUC)
का प्रथम अध्यक्ष
कौन था – लाला
लाजपत राय
- 1899-1900 की मुण्डा क्रान्ति का नेता कौन था – बिरसा
मुंडा
- ‘अखिल भारतीय किसान सभा’ के प्रथम सत्र की अध्यक्षता किसने की – स्वामी
सहजानंद
- 1855 में संथालों ने किस अंग्रेज कमांडर को
हराया – मेजर
बरो
- बम्बई
में ‘अखिल भारतीय व्यापार संघ कांग्रेस'(AITUC)
की स्थापना कब हुई – 1920 ई.
- मुण्डाओं
ने विद्रोह खड़ा किया – 1895 में
- ट्रेड
यूनियन आन्दोलन के क्रान्तिकारी चरण का समय था – 1926-39
- हो
विद्रोह हुआ – 1820-21 के
दौरान
- 1908 के ‘छोटा नागपुर काश्त अधिनियम’ने रोक लगाई – बेठबेगारी
पर
- मानव
बलि प्रथा का निषेध करने के कारण अंग्रेजों के विरूद्ध विरोध करने वाली
जनजाति का नाम बताएँ– खोंड
- कम्युनिस्ट
इंटरनेशनल का सदस्य बनने वाला पहला भारतीय कौन था – एम.एन.राय
- एकत्र
हुए भारतीयोंके समूह के मुखिया थे –एम.एन.राय
- कौन
फरवरी 1918 में स्थापित यू.पी.किसान सभा की स्थापना
से सम्बद्ध नहीं था – जवाहरलाल
नेहरू
- वर्ष 1765 में दीवानी प्रदान किए जाने के बाद
ब्रिटिश सबसे पहले किस पर्वतीय जनजाति के सम्पर्क में आए – खासी
- सितम्बर
1932 में ‘पूना समझौता’
(Poona Pact) महात्मा गाँधी व
किनके बीच हुआ –बी.आर.अम्बेडकर
- विशुद्ध
गाँधीवादी तरीके से लड़ा गया पहला आदिवासी अहिंसक विद्रोह था – टाना
भगत आन्दोलन
- महात्मा
गाँधी के नेतृत्व में चलाया गया चंपारण का नील सत्याग्रह (1917)
था – नील
उत्पादक कृषकों द्वारा तिनकठिया प्रथा के विरूद्ध
- बिरसा
मुण्डा का कार्य-क्षेत्र कौन सा था – राँची
- ‘अखिल भारतीय किसान सभा’ सर्वप्रथम कहाँ आयोजित की गई – लखनऊ
- किसके
द्वारा मन्दिरों में प्रवेश के अधिकार की माँग की प्रस्तुति के कारण 1899 में तिरूनेवल्ली में भयंकर दंगे हुए थे – नाडार
- महाराष्ट्र
में ‘रामोसी कृषक जत्था’ किसने स्थापित किया था – वासुदेव
बलवंत फड़के
- अवध
के ‘एका आन्दोलन’ का उद्देश्य क्या था – सरकार
को लगान देना बंद करना
- ‘नाई-धोबी बंद’ सामाजिक बहिष्कार का एक रूप था, जो 1919 में – किसानों
द्वारा प्रतापगढ़ जिलें में चलाया गया था
- छोटा
नागपुर जनजाति विद्रोह कब हुआ – 1820 ई. में
- गाँधी
का चंपारण सत्याग्रह किससे जुड़ा था – तिनकठिया
- ‘उलगुलान’ (महाविद्रोह) किससे जुड़ा था – बिरसा
मुंडा
- खैरवार
आदिवासी आन्दोलन कब हुआ – 1874 ई.
- मोपला
आन्दोलन (1921) कहाँ हुआ था – मालाबार
- ‘गुलामगिरि’ का लेखक कौन था – ज्योतिबा
फूले
- पागलपंथी
विद्रोह वस्तुत: एक विद्रोह था – गारों
का
- कौन-सी
घटना महाराष्ट्र में घटित हुई – भील
विद्रोह
- नील
आन्दोलन का जमकर समर्थन करने वाले ‘हिन्दु पैट्रियाट’ के संपादक थे – हरिश्चन्द्र
मुखर्जी
- कानपुर
से प्रकाशित किस समाचारपत्र के माध्यम से विजय सिंह पथिक ने बिजोलिया आन्दोलन
को समूचे भारत में चर्चा का विषय बना दिया – प्रताप
·
जस्टिस
पार्टी आन्दोलन, मद्राससे
कौन सम्बन्धित नहीं है – सी.एन. मुदालियार
·
द्रविड़
कड़गम/द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के संस्थापक थे – अन्नादुरै
·
1857 के विद्रोह
के समय भारत का गवर्नरजनरल कौन था – लार्ड डलहौजी
·
वर्ष 1857 के विद्रोह
में किसने सबसे पहले अपना बलिदान दिया– मंगल पाण्डे
·
1857 के
विद्रोह में कानपुर में सैनिकों का नेतृत्व किसने किया था – तात्या टोपे
·
1857 के
विद्रोह की शक्ति का सबसे महत्वपूर्ण तत्व कौन-सा था – हिन्दू-मुस्लिम
एकता
·
रानी लक्ष्मीबाई
का मूल नाम क्या था – मणिकर्णिका
·
भारत के
शिक्षित मध्यम वर्ग के लोग-1857 की क्रांति में
तटस्थ रहे
·
1857 में
अंग्रेजी साम्राज्य के विरूद्ध पंजाब में किसने सशस्त्र विद्रोह किया – नामधारी सिखों
ने
·
बिहार में 1857 की क्रांति
के नेता कुँवर सिंह का देहांत कब हुआ – 9 मई, 1858
·
अंग्रेजी
भारतीय सेना में चर्बीवाले कारतूसों से चलने वाली एनफील्ड राइफल कब शामिल की गई – जनवरी 1857
·
कौन-सा
आयोग 1857 का
विद्रोह दमन के बाद भारतीय फौज के नवसंगठन से सम्बन्धित है – पील आयोग
·
1857 के विद्रोह
को किस उर्दू कवि ने देखा था – मिर्जा गालिब
·
कौन 1857 के
विद्रोह में अंग्रेजों का सबसे कट्टर दुश्मन था – मौलवी अहमदुल्ला शाह
·
जगदीशपुर
के राजा थे – कुँवर सिंह
·
1857 के
विद्रोह का नेतृत्व बिहार में किसने किया – कुँवर सिंह
·
1857 की क्रांति
के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन था – लार्ड पामर्स्टंन
·
वर्ष 1857 के
विद्रोह के सन्दर्भ में किसे उसके मित्र ने धोखा दिया तथा जिसे अंग्रेजो द्वारा
बन्दी बनाकर मार दिया गया – तात्या टोपे
·
कौन-सा एक
क्षेत्र1857 के विद्रोह
से प्रभावित नहीं था – चितौड़
·
1857 के
विद्रोह के दौरान दिल्ली में विद्रोह का सैन्य-नेतृत्व किसने किया – बख्त खाँ
·
सर्वप्रथम
किसने 1857 के
विद्रोह के तुरन्त बाद इसे एक ”राष्ट्रीय विद्रोह” की संज्ञा
दी – बैंजामिन
डिजरायली
·
1857 की
क्रान्ति के सम्बन्ध में किसने कहा: ‘यह विद्रोह भारत की स्वतंत्रता के लिए
सुनियोजित युद्ध था– वी.डी.सावरकर
·
जातीय आधार
पर 1857 के विद्रोह
के दमन में अंग्रेजों का सहयोग करने वाले थे – सिख्, गोरखा, पठान
·
किसे 1857 के विद्रोह
की सबसे कमजोर कड़ी के रूप में देखा जाताहै – बहादुरशाह-II
·
1857 के विद्रोह
की असफलता के बाद बहादुरशाह II को कहाँ निर्वासित कर दिया गया – रंगून
·
वह कौन-सा
ब्रिटिश सेनापति था, जिसकी 1857 के
विद्रोह को दबाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही – कैम्पबेल
·
1857 की
क्रांति का चिन्ह क्या निश्चित किया गया था – कमल एवं चपाती
·
महारानी
विक्टोरिया ने भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश ताज (British
crown) के
नियंत्रण में लेने की घोषणा कब की थी – 1 नवम्बर,1858
·
1857 के विद्रोह
के बाद ब्रिटिश सरकार ने सिपाहियों का इन प्रांतों से चयन किया – गोरखा, सिख एवं पंजाबी उत्तर प्रांत से
·
भारतीय स्वतंत्रता
आन्दोलन का सरकारी इतिहासकार था – एस.एन.सेन
·
मंगल पाण्डे
कहाँ के विप्लव से जुड़े हैं – बैरकपुर
·
आधुनिक
इतिहासकार, जिसने 1857 के
विद्रोह को ‘स्वतंत्रता
की पहली लड़ाई’ कहा था– वी.डी.सावरकर
·
मेरठ में
विद्रोह आरम्भ हुआ – 10 मई, 1857
को
·
1857 का
विद्रोह कहाँ से प्रारम्भ हुआ – मेरठ
·
1857 के
विद्रोह का तात्कालिक कारण था – चर्बी वाले कारतूसों का प्रयोग आरम्भ करना
·
वह पहला
भारतीय सिपाही कौन था, जिसने
चर्बी वाले कारतूस का प्रयोग करने से इंनकार कर दिया – मंगल पाण्डे
·
मंगल पाण्डे, जिसने
अकेले 1857 ई. में
विद्रोह का सूत्रपात किया, सम्बन्धित
था – 34वीं नेटिव
इंफैंट्री से
·
बेगम हजरत
महल ने 1857 के विद्रोह
का नेतृत्व किस शहर से किया था– लखनऊ
·
1857 का
विद्रोह मुख्यत: किस कारण से असफल रहा – किसी सामान्य योजना और केन्द्रीय संगठन की
कमी
·
किसने 1857 के विद्रोह
को एक ‘षडयंत्र’ की संज्ञा
दी –जेम्स आउट्रम व
डब्ल्यू. टेलर
·
किस वर्ग
ने 1857 के विद्रोह
में भाग नहीं लिया –साहूकार और
जमींदार
·
1857 में किसने
इलाहबाद को आपातकालीन मुख्यालय बनाया था – लार्ड कैनिंग
·
गुडकरी
विद्रोह (1844) का केन्द्र
था – कोल्हापुर
·
1857 के बरेली
विद्रोह का नेता कौन था – खान बहादुर
·
आजादी की
पहली लड़ाई 1857 में किसने
भाग नहीं लिया – भगत सिंह
·
किसने 1857 में
अंग्रेजों से संघर्ष किया – शहादत खान
·
भारत के
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का मुख्य तात्कालिक कारण था – अंग्रेजों का
धर्म में हस्तक्षेप का संदेह
·
1857 में भारत
में हुए विद्रोह के एक नेता तात्या टोपे का मूल नाम क्या था – रामचन्द्र पाण्डुरंग
- भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के 1885-1905 की अवधि को कहा जाता है – उदारवादी
चरण
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली बैठक
किस शहर में हुई थी – बम्बई
- कांग्रेसी नेताओं में से किसको ‘भारत का महान वृद्ध व्यक्ति'(Grand
Old Man of India) कहा जाता है–दादाभाई
नौराजी
- किस गवर्नरजनरल के कार्यकाल के दौरान
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बनी थी – लार्ड
डफरिन
- भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम,
1904 किस वायसराय के काल
में पारित किया गया था – लार्ड
कर्जन
- भारतीय सिविल सेवा (ICS) में चुने गए पहले भारतीय का नाम था – सत्येन्द्र
नाथ टैगोर
- इंडियन नेशनल कांग्रेस के संस्थापक कौन
थे – एलन
ओक्टोवियन ह्यूम
- ‘हरमिट ऑफ शिमला’ किसे कहा जाता है – ए.ओ.ह्यूम
- वह कौन-सा प्रथम भारतीय था, जो ब्रिटिश संसद के लिए निर्वाचित हुआ – दादाभाई
नौरोजी
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम
अधिवेशन लगभग आखिरी समय पर पूना से बम्बई स्थानांतरित किया गया, क्योकि – पूना
में हैजा फैलने के कारण संयोजक कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन का स्थान पूना से
बम्बई बदलने पर विवश हुए थे।
- ‘ए नेशन इन द मेकिंग’ नामक पुस्तक किसने लिखी – सुरेन्द्रनाथबनर्जी
- भारतीय संघ (Indian
Association) के संस्थापक कौन थे – सुरेन्द्रनाथ
बनर्जी
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम
मुस्लिम प्रेसीडेन्ट थे – बदरूद्दीन
तैयबजी
- ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स का चुनाव जिस
प्रथम भारतीय ने लड़ा था, वह थे – दादाभाई
नौरोजी
- किसने कहा था : ‘कांग्रेसपतन के लिए लड़खड़ा रही है, मेरी सबसे बड़ी अभिलाषा, जब तक मैं भारत में हूँ, कांग्रेस की शांतिपूर्ण समाप्ति में सहयोग
करना है’– लार्ड
कर्जन
- अधिकतर नरमपंथी नेता थे – शहरी
क्षेत्रों से
- 1905 में बंगाल विभाजन किस वायसराय ने किया – लार्ड
कर्जन
- भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस की स्थापना की
गई वर्ष – 1885 में
- किसने इण्डियन नेशनल कांग्रेस की नरमदलीय
राजनीति की व्यवस्थित आलोचना ‘न्यू लैंप्स फॉर ओल्ड’ शीर्षक लेखों की श्रृंखला में की – अरविंद
घोष
- मद्रास महाजन सभा की स्थापना की गई, वर्ष – 1884 में
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1905 के बनारस अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे – गोपाल
कृष्ण गोखले
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष
कौन थे –डब्ल्यू.सी.
बनर्जी
- दादाभाई नौरोजी ने 1866 ई. में ईस्ट इंडिया एसोसिएशन की स्थापना
कहाँ की – लंदन
- भारतीय नेताओं में से किसे ब्रिटिश द्वारा
इंडियन सिविल सर्विस से बर्खास्त किया गया था – सुरेन्द्रनाथ
बनर्जी
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम सत्र
की बैठक में कितने प्रतिनिधियों ने भाग लिया था – 72
- ब्रिटिश साम्राज्य के अन्तर्गत स्वशासन
की माँग सबसे पहले किसने और कब की – दादाभाई
नौरोजी ने 1904 ई. में
- उदारवादियों का सबसे प्रमुख योगदान था – ब्रिटिश
शोषण नीति कीओर जनता का ध्यान खींचना
- किसने कहा था : ‘हमे मर्दों की तरह खुलकर कहना चाहिए कि हम
अपनी मज्जा तक राजभक्त हैं, हमें अंग्रेजीराज्य से हुए फायदों का
ज्ञान है’– दादाभाई
नौरोजी
- किसने कहा था : ‘भारतवर्ष तलवार के बल पर जीता गया था और
तलवार के बल पर उसे ब्रितानी कब्जे में रखा जाएगा’– एल्गिन
- भारतीय राष्ट्रीयआन्दोलन के 1905-1917 की अवधि को कहा जाता है – उग्रवादी
चरण
- भारत में उग्र राष्ट्रीयता के जन्मदाता
तथा निर्भयता से राष्ट्र की वेदना को प्रकट करने वाले प्रथम भारतीय थे– बाल
गंगाधर तिलक
- भारतीय राष्ट्रीयकांग्रेस की सबसे पहली
महिला अध्यक्ष थी – ऐनी
बेसेंट
- वर्ष 1905 के बंगाल विभाजन के समय वायसराय कौन था – लार्ड
कर्जन
- गदर पार्टी के एक प्रमुख नेता थे – हरदयाल
- किसने गाड़ी पर यह मानकर बम फेंका था कि
उसमें मुजफ्फरपुर के न्यायाधीश किंग्सफोर्ड बैठे थे – खुदीराम
बोस और प्रफुल्ल चाकी
- ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और उसे
मैं लेकर रहूँगा’- यह किसने कहा – बाल
गंगाधर तिलक
- मॉर्ले-मिण्टो रिफॉर्म्स को किस वर्ष
में प्रस्तुत किया गया था – 1909
- भारतीय परिषद् अधिनियम,
1909 का सर्वग्राह्य नाम
है – मॉर्ले-मिण्टो
सुधार
- साम्प्रदायिक निर्वाचन क्षेत्रों की
पद्धति की शुरूआत भारत में किसक द्वारा हुई – 1909 का
मॉर्ले-मिण्टो रिफॉर्म्स
- भारत में गरमदलीय आन्दोलन का पिता किसे
कहा जाता है – बाल
गंगाधर तिलक
- कौन पहले एक क्रांतिकारी थे जो बाद में एक
योगी और दार्शनिक बन गए – अरविंदो
घोष
- वर्ष 1909 में मैडम भीका जी कामा पेरिस में कौन-सा
समाचार-पत्र प्रकाशित करती थी – पैट्रियट
- भारत में मुस्लिम लीग की स्थापना किस
वर्ष हुई थी -1906 ई. में
- 1916 ई. में मद्रास मेंहोमरूल मूवमेंट के
प्रवर्तक कौन थीं – एनी
बेसेंट
- बाल गंगाधर तिलक द्वारा शुरू की गई साप्ताहिक
पत्रिकाकौन-सी थी – केसरी
- ‘शेर-ए-पंजाब’ किसका उपनाम है – लाला
लालपत राय
- कांग्रेस-लीग समझौता (लखनऊ समझौता,1916)
का दूरगामी परिणाम क्या
हुआ – भारत
का विभाजन तथा पाकिस्तान का निर्माण
- भारतीय इतिहास में 1912 का ऐतिहासिक महत्व क्या था – राजधानी
का कोलकाता से दिल्ली स्थानान्तरण
- अनुशीलन समिति संबद्ध है – वी.डी.
सावरकर
- किस गवर्नर जनरल ने 1911 में भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली
स्थानान्तरित करने की घोषणा की – लार्ड
हार्डिंग
- ‘अल हिलाल’ समाचार-पत्र किसके द्वारा राष्ट्रीयता के
प्रचार के लिए शुरू किया गया था – अबुल
कलाम आजाद
- ‘पंजाब केसरी’ का खिताब किसको दिया गया था – लाला
लाजपत राय
- भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का प्रथम
विभाजन कब हुआ था – 1907 ई. में
- मुस्लिम लीग की स्थापना का श्रेय जाता है – सलीमुल्ला
- महाराष्ट्र में गणपति उत्सव आरम्भ करने
का श्रेय किसको प्राप्त है – बाल
गंगाधर तिलक
- स्वदेशी आन्दोलन शुरू किया गया था – बंगाल
विभाजन के विरोध के रूप में
- बंगाल विभाजन के विरूद्ध विद्रोह का
नेतृत्व किसने किया था – सुरेन्द्रनाथबनर्जी
ने
- 1907 के कांग्रेस के सूरत अधिवेशन की अध्यक्षता
किसने की – डॉ.
रास बिहारी घोष
- ‘अनुशीलन समिति’ थी – एक
क्रांतिकारी संगठन
- किसने कहा था : ‘कांग्रेस आन्दोलन न तो लोगों द्वारा
प्रेरित था, न ही यह उनके द्वारा सोचा या योजनाबद्ध
किया गया था’– लाला
लाजपत राय
- ‘निष्क्रिय विरोध’
(Passive Resistance) के
सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया – अरविन्द
घोष
- बंगाल 1905 में विभाजित हुआ जिसके विरोध के फलस्वरूप
यह पुन: एकीकृत हुआ – 1911 ई. में
- युद्ध के समय भारत की रक्षा के कानून के
प्रावधानों को, जिसे 1915 में पंजाब के गदर के विरूद्ध इस्तेमाल किया
गया था, शांति के समय भी जारी रखना चाहा था – लार्ड
हार्डिंग
- 1906 में मिण्टो से शिमला में मिले मुसलमानों
के शिष्टमंडल ने प्रार्थना की – मुसलमानों
के लिए पृथक निर्वाचन वर्ग
- बंगाल का विभाजन हुआ – 15अगस्त, 1905
- किस नेता ने 1906 में कलकता कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता
की – दादाभाई
नौरोजी
- भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन गरमपंथियों के
प्रभावधीन आया -1906 के बाद
- 1908 में बाल गंगाधर तिलक को जेल हुई – 6 वर्ष
की
- बिहार, बंगाल से अलग हुआ – 1912 में
- होमरूल आन्दोलन, भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक नये
चरण के आरम्भ का द्योतक था, क्योंकि – इसने
देश के सामने स्वशासन (Self Government) की एक ठोस योजना रखी
- गदर पार्टी की स्थापना हुई, वर्ष – 1913 में
- किसने ऑल इंडिया मुस्लिम लीग की स्थापना
की थी – नवाब
सलीमुल्लाह खाँ ने
- गदर क्रांति छिड़ने का सबसे महत्वपूर्णकारण
क्या था – प्रथम
विश्व युद्ध का शुरू होना
- किस अधिवेशन में होमरूल समर्थकअपनी
राजनीतिक शक्ति का सफलतापूर्वकप्रदर्शन कर सके – काँग्रेस
का 1916 का लखनऊ अधिवेशन
- वारीन्द्र कुमार घोष के क्रियाकलापों ने
एक गुप्त क्रांतिकारी संगठन को बंगाल में जन्म दिया – अनुशीलन
समिति
- किसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के
विरूद्ध’अनुनय, विनय और विरोध’ की राजनीति का दोष लगाया था – बाल
गंगाधर तिलक
- किस भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन का शीर्ष
गीत बना ‘वंदे मातरम्’– स्वदेशी
आन्दोलन
- अतिवादियों व उदारवादियों के पुनर्मिलन की
प्रक्रिया में प्रमुख शिल्पी कौन थीं – ऐनी
बेसेंट
- किसे भारतीय ‘अशांति के जनक’ के रूप में जाना जाता है – बाल
गंगाधर तिलक
- 1915-16 में दो होमरूल लीग आरम्भ की गई थी
नेतृत्व में – तिलक व
ऐनी बेसेंट के
- राष्ट्रीय आन्दोलन की अवधि में जिस घटना
ने मतभेद के बीज बोज बोये एवं अन्तत: देश का विभाजन कराया, थी – विधानसभाओं
में मुसलमानोंके लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्रों व स्थानों का आरक्षण
- ‘अभिनव भारत’ नामक अंग्रेज विरोध संगठन की स्थापना की
थी – वी.
डी. सावरकर ने
- किसने मोहम्मद अली जिन्ना को ‘हिन्दू-मुस्लिम एकता का दूत’ कहा था – सरोजिनी
नायडू
- ‘लाल-बाल-पाल’त्रिगुट का कौन व्यक्ति भारतीय राष्ट्रीय
कांग्रेस का अध्यक्ष हुआ –लाला
लाजपत राय
- मुस्लिम लीग का प्रथम अध्यक्ष कौन था – आगा
खाँ
- ‘गीता रहस्य’नामक ग्रंथ किसके द्वारा लिखा गया – बाल
गंगाधर तिलक
- कौन सा नेता काँग्रेस के गरम दल से सम्बन्धित
था – अरविन्द
घोष
- कामागाटामारू – कनाडा
का यात्रापर निकला एक जहाज था।
- काँग्रेस की प्रार्थना और याचिका की नीति
अंततोगत्वा समाप्त हो गई – बाल
गंगाधर तिलक के नेतृत्व में
- वह कौन था जो काकोरी षड्यंत्र काण्ड में
फाँसी की सजा से बच गया था – चन्द्रशेखर
आजाद
- किसने स्वदेशी आन्दोलन का नेतृत्व दिल्ली
में किया था – सैयद
हैदर रजा ने
- स्वदेशी आन्दोलन (1905-08)
के प्रारम्भ का तात्कालिक
कारण क्या था – लार्ड
कर्जन द्वारा किया गया बंगाल विभाजन
- प्रथम महायुद्ध के दौरान कहाँ पर भारत की
एक अनन्तिम सरकार बनी थी, जिसके प्रेसीडेंट राजा महेन्द्र प्रताप
थे – अफगानिस्तान
में
- सूरत की फूट (1907)
के बाद कांग्रेस
किसके हाथ में आ गई – गरम दल
वालों के
- ‘राजनीतिक स्वतंत्रता राष्ट्र की
प्राणवायु है’ यह कथन किसका है – अरविंद
घोष
- राष्ट्रीय शोक दिवसकब मनाया गया था – बंगाल
विभाजन लागू होने के दिन
- श्रीमती ऐनी बेसेंट काँग्रेस की अध्यक्ष
कब निर्वाचित हुई – कलकत्ता
अधिवेशन, 1917
- अखिल भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की प्रथम
महिला अध्यक्ष कौन थी – श्रीमती
एनी बेसेंट
- मुजफ्फर में किंग्सफोर्ड की हत्या का
प्रयास कब किया गया – 1908
- लार्ड हार्डिंग ने बंगाल विभाजन किस वर्ष
रद्द किया – 1911
- अलीपुर बमकांड में अरविंद घोष का बचाव किस
वकील ने किया था – सी.
आर. दास
- वर्ष 1916 में मुस्लिम लीग और कांग्रेस के बीच किसने
समझौता कराया था – ऐनी
बेसेंट
- किसने1916 में लखनऊ में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय
कांग्रेस के अधिवेशन में अध्यक्षता की थी – अम्बिका
चरण (ए. सी.) मजूमदार
·
महात्मा
गाँधी ने सत्याग्रह क्रियाविधि सबसे पहले कहाँ प्रयुक्त की – चम्पारण
·
अंग्रेज
पुलिस अफसर कैप्टेन सांडर्स किसके द्वारा गोली से मारा गया था – भगत सिंह
·
‘जय हिन्द’ का नारा
किसने दिया – सुभाष चन्द्र बोस ने
·
किस वर्ष
में मुस्लिम लीग ने एक पृथक् राष्ट्र का संकल्प (पाकिस्तान प्रस्ताव) स्वीकार
किया था – 1940
·
वर्ष 1947 के बाद
किस राज्य को भारत संघ में सैनिक कार्रवाई द्वारा बलपूर्वक मिलाया गया – हैदराबाद
·
किसने कहा
था,’तुम मुझे
खून दो, मैं तुम्हें
आजादी दूँगा’– सुभाष चन्द्र बोस
·
‘देशबंधु’ की उपाधि
सम्बन्धित है – चितरंजन (सी. आर.) दास
·
काँग्रेस
का 1929 का अधिवेशन, जिसमें ‘पूर्ण स्वराज्य’ का लक्ष्य
घोषित किया गया था, कहाँ पर
हुआ था– लाहौर
·
कांग्रेस
ने भारत छोड़ो आन्दोलन का प्रस्ताव किस वर्ष पारित किया –
1942 में
·
सुभाष चन्द्र
बोस ने सिंगापुर में ‘दिल्ली
चलो’ का नारा
दिया – 1943 में
·
असहयोग आन्दोलन
(1920-22) को क्यों
निलंबित किया गया – चौरी-चौरा में हुई हिंसक घटना के कारण
·
वर्ष 1919 में
जलियांवाला बाग हत्याकांड कहाँ पर हुआ – अमृतसर
·
नमक सत्याग्रह
किस ईस्वी में प्रारम्भ हुआ था – 1930 में
·
किस कृत्य
के कारण भगत सिंह, राजगुरू और
सुखदेव को 23 मार्च 1931 में फाँसी
दी गई थी – वर्ष 1928 में लाहौर में
सांडर्स की हत्या के कारण
·
किस
अधिनियम के तहत बिना मुकदमा और दोषसिद्धि के ही विधि न्यायालय ने किसी भी व्यक्ति
को कैद करने का प्राधिकार सरकार को दिया था – वर्ष 1919 का रॉलेट अधिनियम
·
गांधी-इरविन
समझौता (5 मार्च, 1931) किससे सम्बन्धित
है – सविनय अवज्ञा
आन्दोलन
·
स्वतंत्र
भारत के प्रथम महाराज्यपाल (गवर्नर जनरल) कौन थे – लार्ड माउंटबेटन
·
किस
अधिनियम में पहली बार भारत के लिए संघीय संरचना प्रस्तुत की गई –
1935 का अधिनियम
·
काकोरी
ट्रेन डकैती कांड के नायक कौन थे – राम प्रसाद बिस्मिल
·
1919 के
अधिनियम में दै्वध शासन (Dyarchy) धारणा को जिस व्यक्ति ने परिचित कराया, वे कौन थे– चेम्सफोर्ड
·
किसने 23 फरवरी, 1946 को रॉयल
इंडियन नेवी के विद्रोहियों को आत्मसमर्पण के लिए राजी किया – वल्लभ भाई पटेल
एवं मोहम्मद अली जिन्ना
·
20 सितम्बर, 1932 को सर्वदा
जेल में महात्मा गांधी ने आमरण अनशन किसके विरोध में किया –रैम्स
मैकडोनाल्ड के सांप्रदायिक पंचाट(Communal Award) के विरूद्ध
·
1939 में पहली
बार, महात्मा
गांधी ने देशी राज्य में नियंत्रित जनसंघर्ष चलाने की विशेष तकनीक को अपनाया। उन्होंने
अपने एक निकट सहयोगी को सत्याग्रह करने की इजाजत दी, वह निकट
सहयोगी था – राजकोट में वल्ल्भभाई पटेल
·
किस आन्दोलन
में महात्मा गाँधी ने भूख हड़ताल को एक हथियार के रूप में पहली बार प्रयोग किया –
1918 की अहमदाबाद मिल
मजदूर हड़ताल
·
जालियांवाला
बाग में गोली चलाने का आदेश दिया था – ओ. डायर
·
महात्मा
गाँधी को सर्वप्रथम ‘राष्ट्रपिता’ किसने कहा – सुभाष चन्द्र
बोस ने
·
क्रिप्स
मिशन (1942) के असफल
होने का सबसे महत्वपूर्ण कारण कौन-सा था – क्रिप्स का ग्रहण करने या छोड़ देने वाला
दृष्टिकोण
·
भारतीय
राष्ट्रीय काँग्रेस के सबसे अधिक समय तक अध्यक्ष कौन रहे – अबुल कलाम आजाद
·
जब 15 अगस्त, 1947 को भारत
ने अपनी पहली आजादी का जश्न मनाया तब महात्मा गाँधी थे – कोलकता में
·
भारत एवं
पाकिस्तान का विभाजन किस योजना के तहत हुआ था – माउंटबेटन योजना
·
महात्मा
गांधी की हत्या कब हुई थी – 30 जनवरी, 1948
·
कौन-सा
भारतीय स्वतंत्रभारत का पहला गवर्नर-जनरल बना – सी. राजगोपालाचारी
·
‘कायदे आजम’ किसे कहा
जाता है – मोहम्मद अली जिन्ना
·
गाँधीजी
किस गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने के लिए लंदन गए थे – द्वितीय गोलमेज
सम्मेलन
·
असहयोग आन्दोलन
शुरू करने के समय भारत के वायसराय कौन थे – लार्ड चेम्सफोर्ड
·
भारतीय स्वतंत्रता
आन्दोलन के दौरान चर्चित पुस्तक ‘इंडिया फार इंडियन्स’ के लेखक थे – चितरंजन दास
·
जनरल माइक
ओ डायर की हत्या किसने की थी – ऊधम सिंह
·
साइमन
कमीशन का भारत आगमन किस वर्ष में हुआ – 1928 में
·
भारतीय कम्यूनिस्ट
पार्टी का अस्तित्व किस वर्ष में आया – 1921 में
·
महात्मा
गाँधी के राजनीतिक गुरू थे – गोपाल कृष्ण गोखले
·
‘सारे जहाँ
से अच्छा हिन्दोस्तां’ के रचनाकार
हैं– इकबाल
·
‘दीबन्धु’ के नाम से
कौन विख्यात था – सी.एफ. एण्ड्रूज
·
‘माई एक्सपेरिमेंट
विथ ट्रूथ’ के रचनाकार
हैं – महात्मा गाँधी
·
दांडी
यात्रा में गांधीजीने कितनी दूरी तय करके नमक का विरोध किया था –
240 किमी
·
गाँधीजी ने
किस कानून को ‘काला कानून’कहा था – रॉलेट एक्ट
·
चम्पारण
सत्याग्रह के दौरान महात्मा गाँधी के साथ कौन शामिल थे – राजेन्द्र
प्रसाद व अनुग्रह नारायण सिंह
·
स्वराज
पार्टी की स्थापना किस वर्ष की गई थी – 1923 में
·
काँग्रेस
का प्रथम विभाजन 1907 के सूरत
अधिवेशन में हुआ था। इसमें दूसरा विभाजन कब हुआ – मुंबई, 1918
·
किससे
लोकप्रिय नाम ‘लाल कुर्ती’ (कमीजों) के
रूप में जाना जाता है – खुदाई खिदमतगारों को
·
भारतीय
राष्ट्रीय काँग्रेस 1947 में देश
के विभाजन पर सहमत हो गई, इसका मुख्य
कारण क्या था – काँग्रेस बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक दंगों को टालना चाहती थी
·
वर्ष 1919 में पंजाब
में हुए क्रूर अत्याचार के विरोधस्वरूप ब्रिटिश सरकार से प्राप्त ‘सर’ की उपाधि
किसने लौटा दी – रवीन्द्र नाथ टैगोर
·
स्वतंत्रता
प्राप्ति के समय महात्मा गाँधी – काँग्रेस के सदस्य नहीं थे
·
जलियांवाला
बाग के नरसंहार के समय भारत का वायसराय कौन था – लार्ड चेम्सफोर्ड
·
जवाहरलाल
नेहरू द्वारा लिखी गई पुस्तक है – डिस्कवरी ऑफ इंडिया
·
नेहरू
रिपोर्ट को अन्तिम रूप से अगस्त, 1928 में आयोजित सर्वदलीय सम्मेलन में स्वीकार
किया गया था, इस सम्मेलन
की अध्यक्षता किसने की थी – डॉ. अंसारी
·
1923 ई. में
चितरंजन दास एवं मोतीलाल नेहरू ने कहाँ स्वराज पार्टी की स्थापना की थी – इलाहाबाद में
·
ब्रिटिश
सरकार ने पहली बार यह घोषणा की कि उनकी मंशा भारत में धीरे धीरे एक उत्तरदायी
सरकार बनाने की है, द्वारा – अगस्त 1917 घोषणा
·
चौरी-चौरा
नामक प्रसिद्ध स्थल कहाँ है – गोरखपुर
·
किसने कहा,’मध्य
रात्रिकेटकोर पर, जब संसार
सोता है भारत अपने जीवन व स्वतंत्रता के लिए जाग उठेगा’– जवाहरलाल नेहरू
·
‘Who lives if India dies’ किसकी उक्ति है –जवाहरलाल नेहरू
·
गाँधीजी
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष कितनी बार बने – एक बार
·
‘इंकलाब
जिन्दाबाद’ का नारा
किसने दिया – भगत सिंह
·
भारत में
जब क्रिस्प मिशन आया उस समय भारत का वायसराय कौन था – लार्ड लिनलिथगो
·
भारत की
आजादी के समय काँग्रेस के अध्यक्ष कौन थे – जी. बी. कृपलानी
·
भारत एवं
पाकिस्तान के बीच सीमांकन किसने किया था – सर सीरिल रेडक्लिफ
·
महात्मा
गाँधी ने ‘हिन्द स्वराज’ की रचना की
थी जब वे – जहाज से इंग्लैण्ड से दक्षिण अफ्रीका यात्रा कर रहे थे
·
‘इण्डियन
लिबरल फेडरेशन’ की स्थापना
किसने की थी – एस. एन. बनर्जी
·
दक्षिण
अफ्रीका में महात्मा गाँधी द्वारा प्रकाशित पत्रिका का नाम था – इंडियन ओपिनियन
·
सविनय
अवज्ञा आन्दोलन 1930 की
पराकाष्ठा में गाँधीजी ने किसके साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए – लार्ड इरविन
·
वर्ष 1932 में अखिल
भारतीयहरिजन संघ के संस्थापक कौन थे – महात्मा गाँधी
·
कहाँ 21 अक्टूबर, 1943 को स्वतंत्र
भारत की आजाद हिन्द सरकार की घोषणा की गई थी – सिंगापुर
·
भारतीय स्वतंत्रता
संग्राम के दौरान साइमन कमीशन की नियुक्ति किस उद्देश्य के लिए हुई थी –
1919 के सुधारों की
प्रगति की समीक्षा
·
भारत
छोड़ों आन्दोलन के समय इंग्लैण्ड का प्रधानमंत्री था – चर्चिल
·
1947 के भारतीय
राष्ट्रीय काँग्रेस के दिल्ली अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की – राजेन्द्र
प्रसाद
·
भारतीय
राष्ट्रीय कांग्रेस 1938 का
अधिवेशन किस शहर में हुआ – हरिपुरा
·
1927 की बटलर
कमेटी का उद्देश्य था – भारतीय सरकार तथा देशी राज्यों के बीच सम्बन्धों को सुधारना
·
‘करो या मरो'(Do or Die) का नारा
किसने दिया – महात्मा गांधी
·
किसने
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के कराची अधिवेशन (1931 ई.) की अध्यक्षता की – बल्लभ भाई पटेल
·
भारत में
साइमन कमीशन के बहिष्कार का मुख्य कारण था – सभी सदस्य अंग्रेज थे
·
भारत में
द्वैध शासन (Diarchy) प्रारंभ किया गया – मॉण्टेग्यू-चेम्सफोर्ड
रिफॉर्म्स,
1919 से
·
किस आन्दोलन
में सरदार वल्लभाई पटेल ने मुख्य भूमिका निभाई –बारदोली सत्याग्रह
·
किसने
असहयोग आन्दोलन के दौरान विदेशीकपड़ोंका जलाया जाना एक निष्ठुर बर्बादी बताया था – रवीन्द्रनाथ
टैगोर
·
भारत छोड़ो
प्रस्ताव का आलेख बनाया था – महात्मा गाँधी ने
·
भारत के स्वतंत्रता
आन्दोलन के दौरान महात्मा गाँधी द्वारा स्थापित साबरमती आश्रम किस नगर के बाहर
स्थित है – अहमदाबाद
·
त्रिपुरी
संकट की समाप्ति के बाद काँग्रेस का अध्यक्ष किसे चुना गया – राजेन्द्र
प्रसाद
·
किसने
सुझाव दिया था कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस को
समाप्त कर दिया जाए – महात्मा गांधी ने
·
भारतीय
राष्ट्रीय काँग्रेस के त्रिपुरी सम्मेलन में वर्ष 1939 में सुभाष
चन्द्र बोस को काँग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था। यह त्रिपुरी कहाँ है – जबलपुर
·
महात्मा
गाँधी दक्षिणअफ्रीका से भारत किस वर्ष में लौटे – 1915
·
गाँधीजी की
मृत्यु पर किसने कहा,”हमारे
जीवनसे प्रकाश चला गया”–जवाहरलाल नेहरू
·
‘फीनिक्स
फार्म’की स्थापना
किसने की – महात्मा गाँधी
·
‘इंकलाब’ का नारा
किसने दिया – मोहम्मद इकबाल
·
कवि इकबाल
जिन्होनें ‘सारे जहाँ
से अच्छा’ लिखा, भारत के
किस स्थान से सम्बन्धित है – पंजाब
·
मुस्लिम
लीग ने ‘मुक्ति
दिवस’ मनाया था –
1939 में
·
1937 में
चुनावों में काँग्रेस द्वारा बहुमत प्राप्त प्रान्तों की संख्या थी – छ:
·
भारतीय
मुसलमानों के पृथक राज्य के लिए ‘पाकिस्तान’ शब्द का प्रयोग सबसे पहले किसने किया – चौधरी रहमत अली
·
भारतीय
राष्ट्रीय काँग्रेस का वर्ष 1929 में लाहौर अधिवेशन जिसमें अंग्रेजों से पूर्ण
स्वतंत्रता पाने का संकल्प अंगीकृत किया गया था, किसकीअध्यक्षता में हुआ था – जवाहरलाल नेहरू
·
1946 में बनी
अंतरिम सरकार में राजेन्द्र प्रसाद के पास कौन-सा विभाग था – खाद्य एवं कृषि
·
वर्ष 1939 में
काँग्रेस को छोड़ने के पश्चात् सुभाष चन्द्र बोस ने किस दल की स्थापना की– फॉरवर्ड ब्लॉक
·
वर्ष 1946 में गठित
अंतरिम कैबिनेट की अध्यक्षताकिसने की – जवाहरलाल नहेरू
·
किसने
प्रसिद्ध चिटगांव शस्त्रागार धावे को आयोजित किया था – सूर्य सेन
·
हंटर आयोग
की नियुक्ति की गई थी – जालियांवाला बाग हत्याकांड के बाद
·
भारत के
विभाजन का बाल्कन प्लान उपज था – लॉर्डमाउंटबेटन के मस्तिष्क का
·
किस भारतीय
राष्ट्रवादी नेता ने जर्मनी और ब्रिटेन के बीच युद्ध को ऐसे ईश्वर प्रदत्त अवसर
के रूप में देखा जिसमें भारतीयों को उस स्थिति का अपने हित में लाभ उठाने का मौका
मिला – सुभाष चन्द्र बोस
·
किसने कहा
था,’मेरी पीठ
पर किया जाने वाला प्रहार ब्रिटिश सामाज्य के ताबूत में एक कील सिद्ध होगी – लाला लाजपत राय
·
किसके कारण
सार्वजनिक रोष की लहर उभरी जिसके फलस्वरूप जालियांवाला बाग में ब्रिटिश द्वारा
जनसंहार की घटना घटी – द रौलेट एक्ट
·
पुस्तक ‘द स्टोरी
ऑफ द इन्टीग्रेशन ऑफ द इंडियन स्टेट्स’ किसने लिखी – वी. पी. मेनन
·
1932 के पूना
समझौते के साथ किसका सीधा सम्बन्ध था – भारतीय दलित वर्ग
·
भारतीय स्वतंत्रता
संघर्ष के दौरान किसने ‘फ्री
इण्डियन लीजन’ नामक सेना
बनाई – सुभाष चन्द्र बोस
·
वर्ष 1928 में ‘हिन्दुस्तान
सोशलिस्ट रिपब्लिक एसोसिएशन’ (एच. एस. आर. ए.) की स्थापना कहाँ हुई थी – दिल्ली में
·
जालियांवाला
बाग में प्रदर्शन के लिए क्यों लोग जमा हुए थे – किचलु और सत्यपाल के बंदी बनाये जाने के
विरोध में प्रदर्शन के लिए
·
1942 के आन्दोलन
में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को किस जेल में कैद रखा गया था – बांकीपुर जेल
·
जयप्रकाश
नारायण किस पार्टी से जुड़े थे – सोशलिस्ट पार्टी
·
भारत छोड़ो
आन्दोलन कब प्रारम्भ हुआ – 9 अगस्त, 1942
·
वह व्यक्ति
जिसने 4 अप्रैल, 1919 को दिल्ली
की जामा मस्जिद के प्रवचन मंच से हिन्दू-मुस्लिम एकता पर भाषण दिया, वे थे – स्वामी
श्रद्धानंद
·
रॉलेट एक्ट
का लक्ष्य था – बिना मुकदमा चलाये बंदी बनाना और मुकदमों की सुनवाई संक्षिप्त प्रक्रिया
·
ब्रिटिश
सरकार ने महात्मा गाँधी को जो उपाधि दी थी और जिसे उन्होनें असहयोग आन्दोलन में
वापस कर दिया था, वह थी – कैसर-ए-हिन्द
·
व्यक्तिगत
सत्याग्रह में विनोबा भावे को प्रथम सत्याग्रही चुना गया था दूसरा सत्याग्रही
कौन था – पं. जवाहरलाल नेहरू
·
भारतीय स्वतंत्रता
संग्राम के सन्दर्भ में काँग्रेस का हरिपुरा अधिवेशन (1938 ई.) एक
मील का पत्थर था क्योंकि – इसमें योजना आयोग की अवधारणा को प्रस्तुत किया गया
·
रॉलेट एक्ट
पारित किया गया – राष्ट्रवादी और क्रान्तिकारी क्रिया कलापों (गतिविधिेयों) में कमी लाने के
लिए
·
सरदार वल्ल्भ
भाई पटेल के नेतृत्व में शुरू हुए बारदोली सत्याग्रह की मुख्य माँग क्या थी – नई बढ़ी हुई
लगान दर की वापसी
·
भारत के
लिए एक डोमिनियन स्टेट्स कॉन्स्टिच्यूशन के प्रारूपण (drafting of a Dominion Status Constitution) का प्रथम प्रयास किसकी प्रतिक्रिया में किया
गया था – मॉण्टेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार
·
कौन-सा गोल
मेज सम्मेलन (Round Table Conference) 1932 ई. में हुआ था – तीसरा
·
गाँधीजी ने
दाण्डी समुद्र तट पर नमक कानून का उल्लंघन किया था – 12
मार्च, 1930
·
‘इण्डिया
डिवाइडेड’ पुस्तक के
लेखक थे – डाँ. राजेन्द्र प्रसाद
·
किसने सभी
तीनों गोलमेज सम्मेलनों में भाग लिया था – बी.आर. अम्बेडकर
·
”मैं एक
समाजवादी और गणतंत्रवादी हूँ और मुझे राजाओं और राजकुमारों में विश्वास नहीं हैा”- यह वक्तव्य
सम्बन्धित है –जवाहरलाल नेहरू से
·
गाँधीजी
दक्षिण अफ्रीका में कितने वर्ष रहे थे – 21 वर्ष
·
भारतीय
राष्ट्रीय काँग्रेस के 1924 के
अधिवेशन से महात्मा गाँधी द्वारा मात्र एक बार अध्यक्षता की गई। यह अधिवेशन कहाँ
हुआ था – बेलगाम
·
कौन क्रिप्स
मिशन के साथ काँग्रेस के आधिकारिक वार्ताकार थे – पण्डित जवाहरलाल नेहरू एवं मौलाना अबुल कलाम
आजाद
·
वे राष्ट्रीय
नेता कौन थे जो 1925 में
सेंट्रल लेजिस्लेटिव एसेम्बलली के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे – विट्ठलभाई पटेल
·
गोद प्रथा
पर प्रतिबन्ध लगाने वाला गवर्नर जनरल था – लार्ड डलहौजी
·
‘आनंदमठ’ के लेखक
कौन हैं – बंकिम चन्द्र चटर्जी
·
भूदान आन्दोलन
किसने प्रारम्भ किया था – विनोबा भावे
·
‘लाइफ
डिवाइन’ पुस्तक के
लेखक कौन हैं – अरविंद घोष
·
बंगाल की
एशियाटिक सोसायटी (1784 में स्थापित)
के प्रवर्तक थे – सर विलियम जोन्स
·
भारत की
संविधान सभा किसके अनुसार गठित की गई – कैबिनेट मिशन योजना
·
प्रथम
भारतीय नोबल पुरस्कार विजेता थे – रवीन्द्रनाथ टैगोर
·
हमारा राष्ट्रीय
गीत –’वंदे
मातरम्’– कहाँ से
संकलित है – आनंदमठ
·
भारत का
राष्ट्रीय पंचांग किस संवत् पर आधारित है – शक् संवत
·
दिल्ली
में केन्द्रीय सचिवालय के उत्तरी और दक्षिणी खण्डों का वास्तुविद् कौन था – एडवर्ड लुटियन्स
·
भारत की
शासन-व्यवस्था में पहली बार प्रतिनिध्रि एवं लोकप्रिय तत्व को समाविष्ट करने
का प्रयास किस माध्यम से किया गया था – 1892 का भारतीय परिषद अधिनियम
·
किस गवर्नर
के कार्यकाल के दौरान 1921 ई. में
कलकत्ता में विक्टोरिया मेमोरियल हॉल का निर्माण कार्य पूरा हुआ – रीडिंग
·
नई दिल्ली
शहर के रूपांकन में कौन शामिल था – एडवर्ड ल्यूटियंस और एडवर्डबेकर, एफ. एस. ग्राउसे और एग्क
·
किसने 1898 ई. में
बनारस में सेंट्रल हिन्दू कॉलेज स्थापित किया था, जो बाद में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का
केन्द्र बन गया – एनी बेसेंट
·
भारत के
राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन किसने तैयार किया था – मैडम भीखाजी कामा
·
‘देवदास’ उपन्यास
के रचनाकार हैं – शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय
·
‘चित्रा’ उपन्यास किसके द्वारा लिखा गया है – रवीन्द्रनाथ
टैगोर
·
‘प्रेम
पचीसी’ के रचनाकार
हैं – प्रेमचन्द्र
·
‘क्षुधित
पाषाण (Hungry Stones) के रचियता कौन हैं – रवीन्द्रनाथ टैगोर
·
‘विश्व
इतिहास की झलक'(Glimpses of World Histor) के रचियता हैं – जवाहरलाल नेहरू
·
27 दिसम्बर, 1911 में पहली
बार ‘जन-गण-मन’ कहाँ पर
गाया गया – कोलकाता
·
भारत में
पहला समाचार-पत्र किसने शुरू किया था – जेम्स हिक्की
·
“The Wheels of History” नामक पुस्तक के लेखक कौन थे – राम मनोहर
लोहिया
·
‘पोस्ट
ऑफिस’ के लेखक
कौन हैं – रवीन्द्रनाथ टैगोर
·
किसे ‘इस्पात का
चौखटा’ (Steel Frame) की संज्ञा दी गयी – भारतीय नागरिक
सेवा (आई. सी. एस.)
·
‘गोदान’ किसकी रचना
है – प्रेमचन्द
·
‘भारत भारती’ के रचनाकार
हैं – मैथिलीशरण गुप्त
·
सैडलर आयोग
का सम्बन्ध किससे था – शिक्षा
·
ब्रिटिश ने
भारत में प्रांतीय स्वायत्तता (Provincial
Autonomy) कब से लागू
कर दिया था – भारत सरकार अधिनियम, 1935
·
खिलाफत आन्दोलन
का आरम्भ किया था – अली बंधुओं ने
·
भारत में
सिविल सेवाओं का सूत्रपात किसने किया – लार्ड कार्नवालिस
·
‘अमृत बाजार
पत्रिका’ की स्थापना
की – शिशिर कुमार घोष
·
‘झण्डा गीत’ किसने लिखा
है – श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’
·
नागरिक
सेवाओं (Civil Service) के लिए प्रतियोगी परीक्षा प्रणाली को
सिद्धांतत: स्वीकार किया गया–
1853 में
·
किस
अधिनियम के तहत लार्ड कार्नवालिस को अपनी कौंसिल के फैसलों को रद्द करने का अधिकार
मिला था–
1786 का एक्ट
·
उपन्यास ‘दुर्गेश
नंदिनी’ के लेखक
हैं – बंकिम चन्द्र
चटर्जी
·
भारतीय
राजनीति में 1947 के बाद किस
महिला ने सर्वाधिक योगदान दिया – अरूणा आसफ अली
·
‘वंदे
मातरम्’ गीत लिखा
था – बंकिम चन्द्र
चटर्जी
·
किस वर्ष
उड़ीसा बिहार से पृथक हुआ – 1936 में
·
1878 का
वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट किसने रद्द किया– लार्ड रिपन
·
अमेरिका
में ‘फ्री हिन्दुस्तान’ अखबार
किसने शुरू किया था – तारकनाथ दास
·
‘इंडियन
अनरेस्ट’ का लेखक
कौन था – वेलेन्टाइन शिरोल
·
‘स्वदेश
वाहिनी’ के सम्पादक
थे – के. रामकृष्ण
पिल्लै
·
किस भाषा
में ‘द इंडियन
ओपिनियन’ पत्र नहीं
छापा जाता था – तमिल
·
हंटर कमीशन
की रिपोर्ट में किसके विकास पर विशेष जोर दिया गया था – प्राथमिक शिक्षा
·
किस एक्ट
के द्वारा भारत के गर्वनर जनरल को अध्यादेश (Ordinance)
जारी करने
की शक्ति प्रदान की गई – इंडियन कौंसिल एक्ट; 1861
·
किसने
सर्वप्रथम प्रेस सेंसरशिप लागू की थी – वेलेजली
·
कौन भारत
में मुसलमानों की उच्च शिक्षा के लिए पथ-प्रदर्शक बने – सर सैयद अहमद
खाँ
·
किसके अन्तर्गत
भारत में सर्वप्रथम सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना हुई – रेग्युलेटिंग
एक्ट; 1773
·
पत्रकार के
कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जेल जाने वाले प्रथम भारतीय थे – बाल गंगाधर तिलक
·
स्वतंत्र
भारत का अन्तिम गवर्नर जनरल कौन था – सी. राजगोपालाचारी
·
‘गोदान’ और ‘गबन’ दोनों एक
ही लेखक की रचनाएँ है । उनका नाम क्या है – मुंशी प्रेमचन्द्र
·
बनारस हिन्दू
विश्वविद्यालय (B.H.U.) पुस्तक किसने लिखी है – मदन मोहन मालवीय
·
‘गिल्टी
मैन ऑफ इंडियाज पार्टीशन’ पुस्तक
किसने लिखी है – डॉ. राममनोहर लोहिया
·
किस
विद्रोह को बंकिम चन्द्र चटर्जी ने अपने उपन्यास ‘आनंदमठ’ में उल्लेख कर प्रसिद्ध किया – सन्यासी
विद्रोह
·
‘लेक्चर्स
फ्रॉम कोलंबो टू अल्मोड़ा’ किस एक के
अनुभवों पर आधारित है – स्वामी विवेकानंद
·
मॉण्टेग्यू-चेम्सफोर्ड
की रिपोर्ट आधार बनी – भारत सरकार अधिनियम,
1919
·
1854 की वुड
विज्ञप्ति (Wood’s Dispatch) में अभिव्यक्त शिक्षा का लक्ष्य था – भारत में पाश्चात्य
संस्कृति का विस्तार
·
1942 के क्रिप्स
मिशन का एक महत्वपूर्ण पहलू था – द्वितीय विश्व यु्द्ध के तुरन्त पश्चात
भारत संघ की स्थापना करना और उसे डोमिनियन पद प्रदान करना
·
1935 के भारत
अधिनियम (India Act) द्वारा प्रस्तावित फेडरल यूनियन में राजसी
प्रांतो को शामिल करने के पीछे अंग्रेजों की असली मंशा थी – राष्ट्रवादी
नेताओं के साम्राज्यवादी विरोधी सिद्धान्तों को व्यर्थ करने के लिए राजाओं का
इस्तेमाल करना
·
भारत के
विभाजन को टालने का अन्तिम अवसर समाप्त हो गया था – कैबिनेट मिशन को अस्वीकार करने के साथ ही
·
‘गोल्डन थ्रेशहोल्ड’ नामक कविता
संग्रह की रचयिता कौन हैं – सरोजनी नायडू
·
1935 के भारत
सरकार अधिनियम की कौन-सी एक विशेषता नहीं था – केन्द्र के साथ ही राज्यों में द्वैध शासन (Diarchy)
·
भारत में
ब्रिटेन के सभी संवैधानिक प्रयोगों में सबसे कम समय तक चला –
1909 का इंडियन
कौंसिल एक्ट
·
‘इसका प्रस्ताव मई में आया। इसमें अभी भी भारत
को विभाजन मुक्त रखने की आकांक्षा थी जिसका ब्रिटिश प्रांतों से मिलकर बने एक
संघीय राज्य का स्वरूप होना था’ – उपर्युक्त उद्धरण का सम्बन्ध है – कैबिनेट मिशन से
·
उस समय जब
नेपोलियन की शक्ति के सामने यूरोप में साम्राज्य धराशायी हो रहे थे, किस एक
गवर्नर जनरल ने भारत में ब्रिटिश पताका फहराया रखी – लार्ड हेस्टिंग्स
·
काँग्रेस
के नेताओं में से कौन एक कैबिनेट मिशन योजना के पक्ष में पूरी तरह से – सरदार पटेल
·
भारत के स्वदेशी
आन्दोलन के दौरान लिखा गया गीत ‘आामार सोनार बांग्ला’ ने बांग्लादेश
को उसकी स्वतंत्रता संग्राम में प्रोत्साहित किया और उसे बांग्लादेश ने राष्ट्रगान
के रूप में अपनाया। यह गीत किसने लिखा था – रवीन्द्रनाथ टैगोर
·
लार्ड
मैकाले सम्बन्धित हैं – अंग्रेजी शिक्षा से
·
किसने ‘सुबहे
आजादी’ नामक कविता
लिखी – फैज अहमद फैज
·
भारत में प्रथम
तीन विश्वविद्यालय ( कलकत्ता, मद्रास, बम्बई) की स्थापना किस वर्ष में हुई –
1857
·
किसने ‘सोमप्रकाश’ नामक
समाचार पत्र शुरू किया– ईश्वर चन्द्र
विद्यासागर
·
किस
अधिनियम ने भारतवासियों को अपने देश के प्रशासन में कुछ हिस्सा लेना सम्भव बनाया – इंडियन कौंसिल
एक्ट, 1861



